{"_id":"5eb68be78ebc3ee0a3019697","slug":"coronavirus-3000-bed-emergency-center-being-built-in-himachal-s-bbn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हिमाचल के बीबीएन में बन रहा 3000 बेड का आपात केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: हिमाचल के बीबीएन में बन रहा 3000 बेड का आपात केंद्र
Sat, 09 May 2020 04:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 09 May 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी से दो लोगों के पंजाब और दो लोगों के चंबा में पॉजिटिव आने के बाद नालागढ़ प्रशासन अधिक मुस्तैद हो गया है। कोरोना से निपटने को प्रशासन ने हरसंभव तैयारियां कर ली हैं। भविष्य की संभावनाओं को लेकर 3000 बेड के आपात केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने बीबीएन क्षेत्र के कई हिस्सों में जगह का मुआयना किया है। हालांकि, इससे पहले भी उपमंडल प्रशासन ने बरोटीवाला में 70 बेड के अस्पताल एवं टेस्टिंग केंद्र स्थापित किया है। नालागढ़ में 31 बेड का अस्पताल तैयार किया है। शनिवार को एसडीएम प्रशांत देष्टा की अगुवाई में टीम ने 3000 बेड के आपात केंद्र के लिए जगह की तलाश की।
विज्ञापन
तहसीलदार बद्दी मुकेश कुमार शर्मा, डॉ. गगन राजहंस, स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल आदि उपस्थित रहे। लॉकडाउन-3 में सरकार ने सशर्त कई छूट दी हैं। बाहरी प्रदेशों से आए लोगों को क्वारंटीन किया है। कोरोना को लेकर बरती जा रहीं सावधानियों के तहत प्रशासन 3000 बेड का केंद्र स्थापित कर रहा है। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर श्रम छात्रावास में रखे गए तब्लीगी जमात के लोगों को अन्यत्र भेजने से यह जगह खाली हो गई है। इसे प्रशासन कोविड केयर सेंटर के रूप में प्रयोग करेगा। एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि उपमंडल में केंद्र की स्थापना को जगह की तलाश की गई है। जल्द ही स्थल फाइनल होगा। श्रम छात्रावास को कोविड केयर सेंटर में तबदील किया जा रहा है। बरोटीवाला में 70 व नालागढ़ में 31 बेड के अस्पताल पहले से तैयार हैं।
विज्ञापन