फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: 17 people stranded in Chandigarh, unable to come home

कोरोना वायरस: चंडीगढ़ में फंसे 17 लोग, जंजैहली से पठानकोट पैदल निकले

Sun, 29 Mar 2020 11:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Mar 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 17 people stranded in Chandigarh, unable to come home
चंडीगढ़ फाइल फोटो - फोटो : social media

कोरोना महामारी ने हिमाचल में परिवार के सदस्यों को बांट दिया है। बेटा दिल्ली में है। पत्नी ऊना और खुद पिता शिमला में कर्फ्यू खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल में परिवहन सेवाएं बंद हैं। कर्फ्यू के चलते टैक्सी भी नहीं चल रही हैं। चंडीगढ़ में हिमाचल के करीब 17 लोगों के फंसने की सूचना है। यातायात सेवाएं बंद होने से ये लोग शिमला नहीं आ पा रहे हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी में अनुबंध पर तैनात एक नर्स अपने गांव ऊना गई थीं।

विज्ञापन


22 मार्च से वह शिमला नहीं आ पाई हैं। अस्पताल से नर्सें फोन कर ड्यूटी के किए बुला रही हैं। सचिवालय और परिवहन निगम में प्रतिदिन इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम से कर्फ्यू में एक दिन की छूट देकर बसें चलाने की मांग की है। उधर परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि अगर किसी को राशन व अन्य सुविधा की जरूरत है। तो वह फोन कर सकता है।

विज्ञापन

वहीं, कर्फ्यू के दौरान घर पहुंचने की जिद में करीब आधा दर्जन लोग तीन सौ किमी दूर जंजैहली से पठानकोट अपने घर के लिए पैदल ही निकल पड़े। लेकिन दो दिन का सफर तय करने के बाद जोगिंद्रनगर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही प्रशासन ने सभी को खाना खिलाया और उन्हें आगे पैदल न जाने की हिदायत देते हुए रहने का इंतजाम भी किया है। 

मंडी जिला के जंजैहली से पठानकोट की ओर पैदल रवाना हुए पंजाब के गुरदासपुर के निवासी तरसेम कुमार, रवि, राजकुमार, राजीव ने बताया कि कर्फ्यू में फंस जाने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई तो वह 24 मार्च को ही पैदल घर के लिए रवाना हुए। लेकिन दो दिन के बाद जोगिंद्रनगर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई और स्थानीय प्रशासन से जब सहायता मांगी तो उन्होंने सबसे पहले उनके खाने और रहने की व्यवस्था कर राहत पहुंचाई।

अब आवश्यक वस्तुओं के वाहनों में उन्हें घर भेजने का भरोसा दिलाया है। इसी प्रकार मध्यप्रदेश और बंगाल राज्य के लोगों को भी प्रशासन रेस्क्यू कर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहा है। उधर, सरकाघाट मार्ग पर गरोडू के नजदीक कालका के निवासी दो ट्रक चालकों के लिए भी प्रशासन यथासंभव सहायता उपलब्ध करवा रहा है। एसडीएम अमित मैहरा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पैदल मीलों दूर अपने घरों की तरफ कूच कर रहे लोगों से अपील की है कि जहां हैं, वहीं पर रहें। इसी में भलाई है। प्रशासन रहने और खाने की व्यवस्था करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed