{"_id":"5e8deb368ebc3e773e232472","slug":"coronavirus-10-jamaati-of-himchal-tested-positive-at-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हिमाचल प्रदेश के 10 जमाती कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हिमाचल प्रदेश के 10 जमाती कोरोना पॉजिटिव
Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में शामिल हिमाचल के 10 और जमातियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। गुरुग्राम जिले में सोहना के गांव रायपुर से 16 जमातियों का टेस्ट कराया गया था। बुधवार को आई रिपोर्ट में 10 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये सभी जमाती हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले हैं। सभी निजामुद्दीन मरकज गए हुए थे। इनके अलावा छह की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन सभी को गुरुग्राम के साथ लगते नूह जिले के नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन अब इनके संपर्क में रह रहे सभी लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। गनीमत यह रही कि लॉकडाउन होने के कारण उक्त जमाती हिमाचल नहीं लौट पाए। अन्यथा इनसे और लोगों में संक्रमण फैल सकता था। हालांकि, उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल उनके पास इसकी आधिकारिक सूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
रायपुर गांव स्थित जिम में ठहरे थे जमाती
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोहना के गांव रायपुर की एक जिम में 16 जमातियों के ठहरे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां से उन्हें सेक्टर-31 पॉली क्लीनिक लाया गया। वहां सैंपल लेने के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। बुधवार दोपहर बाद 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
विज्ञापन