फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: SP and Municipal Corporation Shimla office closed, employees sent on leave

शिमला एसपी और एमसी कार्यालय सील, क्वारंटीन किए कर्मी

Fri, 07 Aug 2020 06:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: SP and Municipal Corporation Shimla office closed, employees sent on leave
एसपी और नगर निगम शिमला कार्यालय बंद - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाद अब नगर निगम दफ्तर भी सील कर दिया गया है। यहां पुलिस तैनात कर बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के निगम कार्यालय में पहुंचने की खबर से शुक्रवार को कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सुबह10 बजे दफ्तर पहुंचे कर्मचारी अपनी शाखाओं से बाहर आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी। सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के कई कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया है। निगम कर्मचारियों के अनुसार मंत्री का पीएसओ गुरुवार को एसपी कार्यालय के बाद नगर निगम कार्यालय में भी आया था।

विज्ञापन


यह एक अन्य व्यक्ति के साथ निगम की सड़क एवं भवन निर्माण शाखा में गया था। शुक्रवार सुबह जैसे ही निगम कर्मचारियों को पता चला कि पीएसओ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया कि कई कर्मी इनके संपर्क में आए हैं। प्रशासन ने करीब साढ़े 11 बजे सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी। बाद में नगर निगम कार्यालय को सील कर सैनिटाइज करवाया गया। 
विज्ञापन


दो दिन बंद रहेगा एमसी, कर्मचारियों के होंगे टेस्ट
नगर निगम शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि, दोनों दिन अवकाश है लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोरोना को लेकर कई बार आपात बैठकें करता है। इस बार दफ्तर बंद रहेगा। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण शाखा के कर्मचारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे। टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही यह काम पर आएंगे। सभी को होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा है। अभी निगम कार्यालय बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed