फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: instructions by the department regarding teachers, all libraries will remain closed

कोरोना: इन विद्यार्थियों की परीक्षाएं टलीं, 31 तक बंद रहेंगे पुस्तकालय, निर्देश जारी

Mon, 16 Mar 2020 03:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: instructions by the department regarding teachers, all libraries will remain closed

हिमाचल में खांसी-जुकाम से पीड़ित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल और असेसमेंट परीक्षाएं भी टल गई हैं। ऐसे विद्यार्थियों के बाद में अलग से प्रैक्टिकल और असेसमेंट परीक्षाएं होंगी। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने कहा कि ग्रीष्मकालीन स्कूलों में चल रही असेसमेंट परीक्षाओं सहित नवीं और जमा एक कक्षा के प्रैक्टिकल पर यह निर्देश लागू होंगे। बोर्ड परीक्षाएं एहतियात के साथ सभी परीक्षा केंद्रों पर जारी रहेंगी। सरकार ने राज्य सहित सभी जिला स्तरीय पुस्तकालय भी 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


उधर, शिक्षकों और गैर शिक्षकों को छुट्टियां नहीं होंगी। इन्हें रोजाना स्कूलों में हाजिर रहना ही होगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रैक्टिकल और असेसमेंट परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अगर खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं तो उन्हें स्पेशल लीव दी जाएगी। इनके प्रैक्टिकल और असेसमेंट परीक्षाएं इस तरह से ऐडजस्ट किए जाएंगे कि यह अन्य विद्यार्थियों के संपर्क में न आए। निदेशालय ने ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी सचेत रहने की अपील की है। 
विज्ञापन


हिपा में भी 31 मार्च तक सभी कार्यक्रम निरस्त
हिमाचल प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा) ने 31 मार्च तक होने वाली सभी कार्यशालाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सेमीनार को निरस्त कर दिया है। इंस्टीट्यूट के निदेशक चंद्र प्रकाश वर्मा की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संस्थान में एचएएस, एचपीएस व अन्य राज्य सेवा के अधिकारियों के समय समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और सेमीनार करवाए जाते हैं। साथ ही प्रदेश के कार्मिक विभाग ने भी 31 मार्च तक किसी भी अधिकारी के सभी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमीनार या कार्यशाला में जाने पर रोक लगाने का फैसला ले लिया है। विभाग इस संबंध में आदेश भी जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार के साक्षात्कार समेत सभी वर्कशॉप, कांफ्रेंस रद्द

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में कोरोना वायरस के चलते रजिस्ट्रार के पद के लिए होने वाला साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैं। दिल्ली में यह साक्षात्कार 14 मार्च को प्रस्तावित था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी एडवाइजरी के चलते यह साक्षात्कार रद्द हुए हैं। हमीरपुर से जो लोग साक्षात्कार देने दिल्ली जा रहे थे वह सूचना मिलने के बाद हरियाणा पहुंचने के बाद आधे रास्ते से ही लौट आए हैं।

 इसी तरह एहतियात के चलते एनआईटी में इस माह प्रस्तावित आधा दर्जन के करीब इवेंट्स, वर्कशॉप और कांफ्रेंस भी रद्द कर दी गई हैं। 13 से 18 मार्च तक चलने वाली वर्कशॉप ऑन मशीन लर्निंग फोर नेचुरल लेंग्वेज प्रोसेस को भी बीच में ही रोकना पड़ा है। हिमाचल सरकार के आदेशों पर अमल करते हुए एनआईटी में सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, एचडी समेत सभी कक्षाएं भी 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। प्रशिक्षु इंजीनियरियों को घर लौटने को कहा गया है। 

एनआईटी में यह कार्यक्रम थे इस माह प्रस्तावित

13 से 18 मार्च तक वर्कशॉप ऑन मशीन लर्निंग फोर नेचुरल लेंग्वेज प्रोसेस।
16 से 20 मार्च तक वर्कशॉप ऑन एडवांस इन मेन्यूफेक्चरिंग मैटीरियल्स, प्रोसेस एंड सिस्टम।
17 से 21 मार्च तक वर्कशॉप ऑन डाटा एनेलिसिस टेक्निक फोर एडवांस लर्निंग यूजिंग स्मार्ट पीएलएस एंड आर।
20 से 26 मार्च तक वर्कशॉप ऑन एक्सपेरीमेंटल एंड सिमूलेशन आप्रोच फोर अप्लाइड रिसर्च इन केमिकल इंजीनियरिंग वर्कशॉप।
22 से 26 मार्च को वर्कशॉप ऑन मैथेमेटिकल एंड सटेस्टिकल मैथ्ड्स फोर मशीन लर्निंग।
22 से 26 मार्च को वर्कशॉप ऑन एक्सपेरिमेंटल एंड सिमूलेशनंस आप्रोच फोर अप्लाइड रिसर्च इन केमिकल इंजीनियरिंग।

कोरोना वायरस के चलते एनआईटी रजिस्ट्रार के दिल्ली में होने वाले साक्षात्कार रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विद्यार्थियों को घर में रहने के निर्देश हैं। अगर किसी विद्यार्थी को घर लौटने में कोई परेशानी है और हॉस्टल में रहना चाहता है तो स्क्रीनिंग के बाद हॉस्टल में रह सकता है। -डॉ. सुनील कुमार, रजिस्ट्रार, एनआईटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed