फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus: HPU will issue notification to close academic department on this day

कोरोना वायरस: एचपीयू इस दिन जारी करेगा शैक्षणिक विभाग बंद करने की अधिसूचना

Sun, 15 Mar 2020 12:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Mar 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: HPU will issue notification to close academic department on this day
फाइल फोटो

कोरोना वायरस से बचाव को भीड़ कम करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने जाने के सरकार के फैसले के दायरे में एचपीयू कैंपस और इसके चल रहे संस्थान भी आएंगे। शैक्षणिक विभाग बंद करने को लेकर विश्वविद्यालय सोमवार को अधिसूचना जारी करेगा। शनिवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अधिसूचना जारी नहीं की जा सकी। सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे विवि के सभी शैक्षणिक विभागों में छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। शिक्षकों और गैर शिक्षकों को इससे अलग रखा जाएगा।

विज्ञापन


चूंकि, उन्हें परीक्षाओं सहित शोध कार्य तय समय में पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी करनी है। सरकार ने छात्रावासों को 31 मार्च तक बंद करने या न करने का फैसला स्थानीय संस्थान प्रशासन पर छोड़ा है। छात्रावासों में वायरस से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को लेकर हिदायत दी है। उधर, विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने कहा कि सोमवार तक विवि स्थिति स्पष्ट कर विवि कैंपस के शैक्षणिक विभागों को बंद रखने से संबंधित अधिसूचना जारी करेगा। पूर्व निर्धारित परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अलावा अन्य शैक्षणिक गतिविधियां तय समय पर ही होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed