फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona virus himachal pradesh baddi police lodge fir against 44 people including corona positive patient

बद्दी के कोरोना मरीज समेत 44 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 05 Apr 2020 04:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Apr 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
corona virus himachal pradesh baddi police lodge fir against 44 people including corona positive patient
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तब्लीगी जमात के सदस्यों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हिमाचल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बद्दी में मिले कोरोना मरीज समेत 44 लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। एक मामला बद्दी पुलिस जिला में दर्ज हुआ है। इसमें 43 लोगों को नामजद किया गया है। दूसरा मामला एक व्यक्ति के खिलाफ सिरमौर जिले में दर्ज किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने अपनी परिवहन जानकारी को छुपाया और पूछताछ में सहयोग नहीं किया। डीजीपी ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


साथ ही प्रदेश भर में चल रहे पुलिस के विशेष तलाशी अभियान के दौरान रविवार को पुलिस ने बीस और नए जमातियों को खोज निकाला है। इनमें 16 मंडी, एक चंबा और 3 बद्दी पुलिस जिला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तब्लीगी जमात से जुड़े 277 लोगों की पहचान कर उन सभी को क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि इस कवायद के दौरान कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों व वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल 255 वाहनों को सीज किया गया है और 2.36 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं, प्रदेश में कुल 423 मामले दर्ज कर 395 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने लोगों से अपील की है कि वह सरकार के निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed