फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona virus Himachal govt adjourned vidhan sabha budget session 2020

हिमाचल प्रदेश: कल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा सदन

Sun, 22 Mar 2020 02:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Corona virus Himachal govt adjourned vidhan sabha budget session 2020
- फोटो : अमर उजाला

एक अप्रैल तक चलने वाला विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को एक घंटा संचालित होने के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगा। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. विपिन सिंह परमार और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच फोन पर हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक रूप से तो सत्र के दौरान स्थगन की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष करेंगे, लेकिन उससे पहले रविवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दे दी। बता दें कि शनिवार को भी सरकार और विपक्ष के नेताओं के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें रविवार के जनता कर्फ्यू के अलावा विधानसभा सत्र को स्थगित करने पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन


हालांकि, इस बैठक में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका था। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस को देखते हुए अब फैसला लिया गया है कि बजट पास होने के बाद सत्र निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed