कोरोना वायरस का खौफ: कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने रद्द किया तीन जिलों का दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने देश में कोरोना वायरस के खतरे के दृष्टिगत सरकार की एडवाजरी के बाद 15 से 19 मार्च तक तीन जिलों सोलन, सिरमौर व बिलासपुर का प्रस्तावित दौरा टाल दिया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि फिलहाल इस दौरे को अभी टाल दिया गया है। देश में कोरोना वारयस के संभावित खतरे के दूर होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे की नई तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस माह होने वाले अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं।
किमटा ने सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में इसके संभावित खतरे को देखते हुए पूरी तरह से एहतियात बरती जाए। शिमला और इसके पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय लोगों को मास्क निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेजों को तुरंत बंद करने के निर्देश जारी किए जाने चाहिए। छोटे बच्चों में इसका खतरा ज्यादा है। दिल्ली की तरह प्रदेश में सभी सिनेमा हॉल व ऐसी सभी गतिविधियों पर तुरंत रोक लगा दी जानी चाहिए जहां ज्यादा लोग एक साथ एकत्र हो रहे हैं।