{"_id":"62320083d2e8a93fc1560d8c","slug":"corona-vaccine-administered-to-4335-students-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 4335 विद्यार्थियों को लगाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में 4335 विद्यार्थियों को लगाई कोरोना वैक्सीन
Wed, 16 Mar 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Mar 2022 08:52 PM IST
सार
नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 28 दिन बाद विद्यार्थियों को दूसरी डोज दी जानी है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है, उन्हें अभी यह वैक्सीन नहीं लगेगी।
विज्ञापन
सोलन में छात्राओं ने लगवाई कोविड वैक्सीन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को 12 से 14 साल की उम्र के 4335 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। प्रदेश में इस उम्र के करीब साढ़े तीन लाख के किशोर हैं। इन्हें स्कूलों में ही वैक्सीन लगेगी। कई जगह ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान पोर्टल नहीं चलने से परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 28 दिन बाद विद्यार्थियों को दूसरी डोज दी जानी है। जिन विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है, उन्हें अभी यह वैक्सीन नहीं लगेगी। वैक्सीन लगाने पर बुखार आता है, इसलिए ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं। इन विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद पहली डोज लगेगी। प्रदेश सरकार की ओर से 6 हजार कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने की ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन