{"_id":"609fdf3533f6d92d3c0a55b6","slug":"corona-vaccination-of-youth-will-be-done-on-monday-and-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: सोमवार और गुरुवार को होगा युवाओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: सोमवार और गुरुवार को होगा युवाओं का टीकाकरण
Sat, 15 May 2021 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 May 2021 08:18 PM IST
सार
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 17 मई से केवल उन्हीं लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण के बाद अप्वाइंटमेंट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि जिला कांगड़ा में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 17 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। कोरोना वैक्सीन सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को ही लगेगी। डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कहा कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में 17 मई से केवल उन्हीं लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिनका कोविन पोर्टल और आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण के बाद अप्वाइंटमेंट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
जिन लोगों ने टीकाकरण के लिए पूर्व में अपना पंजीकरण करवाया है, उन्हें टीकाकरण के लिए पोर्टल पर अपनी अप्वाइंटमेंट फिर से निर्धारित करनी होगी। उन्होंने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों से आग्रह किया है कि वे पोर्टल पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण के लिए केंद्र पर जाएं। इस महीने पांच दिन ही 18 से 44 साल के बीच के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार दोपहर बाद पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो जाएगा। जिले में टीकाकरण के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें हर सेंटर में 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी के चालक -परिचालक, पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी, पीडीएस डिपो होल्डर, कोविड अभियान में सेवाएं देने वाले शिक्षक, बैंक और वित्तीय सेवाएं देने वाले कर्मचारी, केमिस्ट, लोकमित्र केंद्रों के कर्मचारी, फार्मा उद्योग के वर्कर्स, चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन में काम करने वाले कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स घोषित किया है। अब इन सभी कर्मचारियों को भी टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए अब इन कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों से प्रमाणित दस्तावेज लाने होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज लगवाने के बीच के समय को बढ़ाया गया है। जो लाभार्थी कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है, उन्हें दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के भीतर दी जाएगी। कोविड पॉजिटिव मरीज ठीक होने के 6 महीने के बाद वैक्सीनेशन करवा सकते हैं।