{"_id":"621e1f4d5b9dd331267eeaaa","slug":"corona-recovery-rate-increased-by-three-and-a-half-percent-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट में साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट में साढ़े तीन फीसदी की बढ़ोतरी
Wed, 02 Mar 2022 11:35 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:35 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार से नीचे आ गया है।
चंबा, कांगड़ा, शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम हो गई है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में यह आंकड़ा 10 से नीचे है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस(सांकेतिक)
- फोटो : PIB
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दो सप्ताह पहले प्रदेश में जहां रिकवरी रेट 95 फीसदी था। अब यह बढ़कर 98.49 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही मृत्युदर में भी गिरावट आई है। यह 1.69 से घटकर 1.44 फीसदी पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार से नीचे आ गया है। चंबा, कांगड़ा, शिमला को छोड़कर अन्य जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम हो गई है। किन्नौर और लाहौल स्पीति में यह आंकड़ा 10 से नीचे है। हिमाचल में स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। छठी से नौवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल प्रबंधन के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा गया है कि स्कूल में हर विद्यार्थी मास्क पहनकर आएंगे। पानी की बोतल के साथ सैनिटाइजर का होना अनिवार्य किया गया है। अगर कोई छात्र सर्दी, खांसी जुकाम से पीड़ित है, उन्हें स्कूल नहीं आने के लिए कहा गया है। इसके अलावा स्कूली छात्रों की जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर, फार्मासिस्ट और नर्स की तैनाती रहेगी। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो गई है लेकिन एहतियात बरतने की जरूरत है। सरकारी और निजी स्कूल खुलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वह महामारी के प्रति लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन