{"_id":"6206420590db194d0a11607f","slug":"corona-positivity-rate-decline-by-six-percent-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी, एक्टिव केस 4 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी, एक्टिव केस 4 हजार
Sat, 12 Feb 2022 11:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:22 AM IST
सार
अब हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश में 500 से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर कोरोना संक्रमण दर में 6 फीसदी की कमी आई है। पहले प्रदेश में दर 20 फीसदी थी। अब यह घटकर 14.1 फीसदी रह गई है। जिला बिलासपुर में संक्रमण दर सबसे कम 6.7 और जिला हमीरपुर से सबसे ज्यादा 22 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग ने 30 जनवरी से 6 फरवरी तक यह आंकड़ा जारी किया है।
विज्ञापन
अब हिमाचल में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश में 500 से कम लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से हो रहीं मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। प्रदेश में मृत्युदर 1.70 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या चार हजार है।
विज्ञापन
जिला सैंपलिंग पॉजिटिव केस संक्रमण दर (फीसदी)
बिलासपुर 7405 499 6.7
चंबा 3334 339 10.2
हमीरपुर 3088 680 22.2
कांगड़ा 8215 1404 17.1
किन्नौर 670 99 14.8
कुल्लू 1487 230 15.5
लाहौल स्पीति 523 41 7.8
शिमला 4477 679 15.2
सिरमौर 3417 432 12.6
सोलन 5003 610 12.2
ऊना 3287 454 13.8