फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Corona positive youth had expressed a desire to go to the quarantines itself from police

कोरोना पॉजिटिव युवक नाके पर पुलिस कर्मियों से बोला- मुझे क्वारंटीन करो

Thu, 16 Apr 2020 09:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Corona positive youth had expressed a desire to go to the quarantines itself from police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जालंधर से हिमाचल के चंबा आए युवक ने हटली पुलिस नाके पर तैनात कर्मचारियों से खुद ही क्वारंटीन में जाने की इच्छा जताई थी। वह 10 अप्रैल को चंबा की सीमा में हटली नाके पर पहुंचा था। उसने पुलिस को बताया था कि वह जालंधर में एक प्रेस में काम करता है। वहां भी कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए परिजनों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटीन में रखने के लिए कहा था। युवक के जानकारी देने के बाद उसे सीमा के साथ लगते ही एक क्वारंटीन सेंटर में अलग कमरे में रखा गया था।

विज्ञापन


साथ ही उस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी निगरानी करती रही।  बुधवार को युवक के सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद उसमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था की। एहतियात के तौर पर क्वारंटीन सेंटर में रखे गए अन्य लोगों के सैंपल भी गुरुवार को जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे जा सकते हैं। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि युवक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed