फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona positive media company employee reached home to during Curfew period bypassing administration

कांगड़ा में कर्फ्यू के दौरान घर पहुंचे दो कोरोना पॉजिटिव समेत तीन युवक

Thu, 16 Apr 2020 09:41 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Apr 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
Corona positive media company employee reached home to during Curfew period bypassing administration
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कांगड़ा जिले से कोरोना पॉजिटिव और दो अन्य युवक कर्फ्यू के बीच पुलिस को चकमा देकर घर पहुंच गए थे। इनके साथ चंबा जिले का पॉजिटिव युवक भी था। चारों लोग जालंधर से नौ अप्रैल को एक कार से पठानकोट आए थे। इसके बाद चारों पठानकोट से पैदल कंडवाल बैरियर पर पहुंचे। यहां से सभी अपने-अपने घरों के लिए निकल गए। इसके बाद कई जगह पैदल भी चले। उसके बाद जहां जो वाहन मिला, उसमें लिफ्ट लेकर घर पहुंचे। इनमें एक युवक पॉजिटिव और दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


चारों युवक मीडिया कर्मी हैं। ये जवाली, शाहपुर और पालमपुर उपमंडल से संबंध रखते हैं। उधर, पुलिस ने जवाली और पालमपुर उपमंडल निवासी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसएसपी विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है। उधर, कांगड़ा जिले के एक मीडिया कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों और पड़ोस के दो परिवारों के सभी सदस्यों को आईसोलेट किया गया है। पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा ट्रैवल हिस्ट्री की डिटेल को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयार करने में जुट गया है। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज आया है। इसे टांडा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इसके अलावा मरीज के परिवार और पड़ोसियों को भी आईसोलेट कर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सामने आया कोरोना पॉजिटिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने टीमों ने कांगड़ा जिले में इनफ्लूंजालाइक इलनेस (फ्लू) के लक्षण वाले लगभग 1700 लोगों की सूची तैयार की है। अब इन मरीजों की स्वास्थ्य विभाग की कलेक्शन वैन सैंपल ले रही है।

बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मी 10 अप्रैल को जालंधर से एक गाड़ी में लिफ्ट लेकर प्रशासन को चकमा देकर घर पहुंचा था। उसके बाद घर में ही था। स्वास्थ्य विभाग की कलेक्शन वैन ने 14 अप्रैल को सैंपल लिया था, जो जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed