फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona Disinfection Tunnel Trial in Shimla by Municipal Corporation Shimla Himachal Pradesh

शिमला के लिए बन रही कोरोना डिस्इंफेक्ट टनल, पांच सेकंड में हो सकेंगे सैनिटाइज

Thu, 09 Apr 2020 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Apr 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Corona Disinfection Tunnel Trial in Shimla by Municipal Corporation Shimla Himachal Pradesh
तमिलनाडु की तर्ज पर शिमला में भी टनल का ट्रायल होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी शिमला में अब कोरोना डिस्इंफेक्ट टनल बनने जा रही है। इस टनल से होकर गुजरने पर पांच सेकंड में सैनिटाइज हो सकेंगे जिससे वायरस फैलने का खतरा कम होगा। नगर निगम शहरवासियों को सैनिटाइज करने के लिए शहर की एक वर्कशॉप में इस टनल को तैयार करवा रहा है।

विज्ञापन


देश में सबसे पहले तमिलनाडु में यह आर्टिफिशियल टनल तैयार की गई है। शिमला में भी इसी तर्ज पर टनल का ट्रायल होने जा रहा है। सबसे पहले आईजीएमसी अस्पताल में यह टनल लगाई जा रही है। यहां ट्रायल सफल रहा तो नगर निगम कमला नेहरू अस्पताल और डीडीयू अस्पताल में भी इसे स्थापित करेगा। इससे पहले निगम शहर के तीनों अस्पतालों में फुट ऑपरेटिड नलके स्थापित कर चुका है।
विज्ञापन


लोग बिना नलके को छूए लिक्विड सोप और नलके को खोलकर हाथ धो रहे हैं। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया कि वर्कशॉप में टनल बनाने को दी गई है। दो से तीन दिन में इसका काम पूरा हो जाएगा। यदि ट्रायल सफल रहता है तो बाकी अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर भी इसे लगा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 से 18 फीट लंबी बनने वाली इस टनल में आर्टिफिशियल नोजल लगे होते हैं, जिनमें से सोडियम हाईपोक्लोराइट और पानी का मिश्रण एक स्प्रे की तरह बाहर निकलता है। लोग हाथ धोने के बाद टनल में जाते हैं और करीब तीन से पांच सेकंड के भीतर ही दूसरे दरवाजे से बाहर निकल जाते हैं। इससे लोगों के शरीर और कपड़ों पर लगा वायरस खत्म होने का दावा किया जाता है। तमिलनाडु में इस तरह की कई टनल स्थापित की जा चुकी हैं। चीन में भी ऐसी ही कई टनल बनने के बाद संक्रमण पर लगाम लगी है।

नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण जिंटा की देखरेख में यह टनल बन रही है। जिंटा ने ही नगर निगम को टनल का आइडिया दिया था। इससे पहले उन्होंने फुट ऑपरेटिड सार्वजनिक नलके का आइडिया भी दिया। यदि टनल बनती है तो इसमें जिंटा का अहम योगदान रहेगा। निगम प्रशासन कह चुका है कि यदि ट्रायल सफल रहता है तो नगर निगम शहर में चार टनल स्थायी तौर पर स्थापित करेगा ताकि रोजाना कचरा उठाने के बाद सफाई कर्मचारी इस टनल से गुजरकर खुद को डिस्इंफेक्ट करने के बाद ही घर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed