फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona curfew shimla: Hotel,restaurants and dhabas will remain open even after the relaxation of three hours, these activities will also be continued

शिमला: तीन घंटों की ढील के बाद भी खुले रहेंगे होटल-रेस्टोरेंट और ढाबे, ये काम भी होंगे, प्रशासन से स्पष्ट की स्थिति

Tue, 11 May 2021 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 May 2021 08:19 PM IST
सार

 कृषि, बागवानी, पशुपालन,पुष्प उत्पादन व संबंधित गतिविधियां पूरी तरह संचालित होंगी। वहीं, सरकार की ओर से छह और नौ मई को जारी आदेशों के तहत जिन दुकानों, व्यावसायिक व निजी प्रतिष्ठानों को खुला रखने का निर्णय लिया है, उनमें काम होता रहेगा।  औद्योगिक इकाइयां एसओपी के तहत काम करेंगी। सभी सरकारी व निजी निर्माण गतिविधियों को अनुमति होगी।

विज्ञापन
corona curfew shimla: Hotel,restaurants and dhabas will remain open even after the relaxation of three hours, these activities will also be continued
शिमला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में अब कर्फ्यू में भी दिनभर ढाबे और रेस्तरां खुले रहेंगे। हालांकि, एसओपी के तहत पैक करके या फिर डिलिवरी करके खाना दिया जा सकेगा। दरअसल कई जगह पुलिस द्वारा ढाबे बंद करवाने की सूचना मिलने के बाद डीसी ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा है कि ढाबे खुले रह सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने दावा किया कि शहर में किसी भी ढाबे को बंद नहीं करवाया है। ढाबा संचालकों ने अपने मर्जी से ही ढाबे बंद कर रखे हैं। जिसे ढाबा खोलना है, खोल सकता है। उपायुक्त को लिखित शिकायत मिली कि पुलिस ने डोमीनॉज बंद करवा दिया है। यह रेस्तरां की श्रेणी में आता है। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि शिकायत आई है, वहीं कुछ जगह पर पुलिस द्वारा ढाबा बंद करवाने की भी सूचना मिली। ढाबे खुले रह सकते हैं, इस बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करवा दिया है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस ने किसी भी ढाबे को बंद नहीं करवाया है। शहर में होटल और रेस्तरां खुले हुए हैं। वह खुद मौके पर गए थे, वहां उन्हें ढाबे बंद मिले। कोई अपनी मर्जी से ढाबे बंद कर दे तो उसमें पुलिस प्रशासन क्या कर सकता है। 

विज्ञापन


ये गतिविधियां भी जारी रहेंगी
इसके अलावा कृषि, बागवानी, पशुपालन,पुष्प उत्पादन व संबंधित गतिविधियां पूरी तरह संचालित होंगी। वहीं, सरकार की ओर से छह और नौ मई को जारी आदेशों के तहत जिन दुकानों, व्यावसायिक व निजी प्रतिष्ठानों को खुला रखने का निर्णय लिया है, उनमें काम होता रहेगा।  औद्योगिक इकाइयां एसओपी के तहत काम करेंगी। सभी सरकारी व निजी निर्माण गतिविधियों को अनुमति होगी। घरेलू सहायक और वर्कर भी काम पर जा सकेंगे। दवाइयों व स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की होम डिलीवरी की अनुमति होगी। इन सभी कामों के लिए संबंधित लोगों को आवाजाही की अनुमति होगी। वे इसके लिए निजी या अपने व्यक्तिगत वाहन में आवाजाही कर सकेंगे, लेकिन उन्हें परिवहन विभाग के एसओपी का पालन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed