{"_id":"60bcfcea5e24610aae375e56","slug":"corona-curfew-in-himachal-till-june-14-markets-will-open-only-till-2-pm-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 14 जून तक कोरोना कर्फ्यू, आज से शुक्रवार तक सिर्फ दो बजे तक ही खुलेंगे बाजार
Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Jun 2021 02:33 AM IST
सार
11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, सोमवार को भी सरकारी दफ्तरों में 30 फीसदी स्टाफ के साथ ही कामकाज होगा।
विज्ञापन
ढील के दौरान खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयराम मंत्रिमंडल के कोरोना कर्फ्यू में रियायत न बढ़ाने के चलते सोमवार से एक बार फिर बाजार सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। व्यापारी संगठनों के दबाव के बीच सरकार ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की कोविड को नियंत्रित करने के लिए एक सप्ताह और सख्ती रखने की सिफारिश को मानते हुए कर्फ्यू को 14 जून तक बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
हालांकि 11 जून के होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्फ्यू जारी रखने और रियायतों को बढ़ाने पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। वहीं, सोमवार को भी सरकारी दफ्तरों में 30 फीसदी स्टाफ के साथ ही कामकाज होगा। अधिकारियों ने पहले ही रोस्टर जारी कर दिए थे जिसके अनुसार पिछले हफ्ते कर्मचारी कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि कुछ अधिकारियों ने कामकाज में परेशानी का हवाला देते हुए जरूर उच्चाधिकारियों को कम से कम 50 फीसदी कर्मचारियों को बुलाने की बात कही है। अब देखना यह है कि 11 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार क्या फैसला लेती है।
विज्ञापन
कॉलेज परीक्षाओं के लिए यूजीसी के फैसले का इंतजार
हिमाचल प्रदेश में कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर यूजीसी के फैसले का इंतजार है। यूजीसी से दिशा निर्देश आने के बाद परीक्षाएं करवाने या विद्यार्थियों को प्रमोट करने को लेकर प्रदेश सरकार निर्णय लेगी। बीते वर्ष कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था। यूजीसी की ओर से अभी परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कई राज्यों ने कॉलेजों में परीक्षाएं करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। हिमाचल विश्वविद्यालय ने भी बीते दिनों परीक्षाओं को लेकर पूरी तैयारी होने का दावा किया है। ऐसे में यूजीसी से निर्देश आते ही प्रदेश सरकार भी इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई शुरू कर करेगी।
विज्ञापन