{"_id":"60b3b50d8ebc3e8a9c624feb","slug":"corona-curfew-in-himachal-pradesh-all-shops-open-for-fivr-hours-in-himachal-pradesh-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आज से अनलॉक शुरू, पांच घंटे खुलेंगी सभी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आज से अनलॉक शुरू, पांच घंटे खुलेंगी सभी दुकानें
Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 31 May 2021 12:04 AM IST
सार
31 मई को छह बजे से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था 7 जून को छह बजे तक लागू रहेगी। सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों को दो अलग-अलग समय में बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घंटे सभी दुकानें खुलेंगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर में लागू किए कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को अनलॉक-एक शुरू होने जा रहा है। अब प्रदेश में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पांच घंटे सभी दुकानें खुलेंगी। सरकारी दफ्तरों में भी 30 फीसदी स्टाफ आएगा। सोमवार को यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम।
विज्ञापन
दूध, ब्रेड, दवाओं आदि की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी। वहीं, शिक्षण संस्थान खोलने, 12वीं की परीक्षा करवाने और बसें चलाने पर 5 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। 31 मई को छह बजे से शुरू होने जा रही नई व्यवस्था 7 जून को छह बजे तक लागू रहेगी। सरकारी दफ्तरों में भीड़ कम करने के लिए कर्मचारियों को दो अलग-अलग समय में बुलाया जा सकता है। सुबह कार्यालय आने में आधे घंटे का अंतराल रखा जा सकता है।
विज्ञापन
राज्य सचिवालय समेत कई कार्यालयों में ऐसा पहले भी किया जा चुका है। जैसे कि कुछ कर्मचारी दस बजे कार्यालय आ सकते हैं तो कुछ साढे़ दस बजे से बुलाए जा सकते हैं। जिन कार्यालयों में चार कर्मचारी हैं, वे सभी आएंगे। हालांकि मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि यह विभागाध्यक्ष ही तय करेंगे कि किस-किसको कार्यालय में कब-कब बुलाया जाना है।
विज्ञापन