फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   corona: CM Jairam thakur said that Himachal will upply oxygen to Delh

कोरोना: दिल्ली को हर रोज ऑक्सीजन के एक हजार सिलिंडर देगा हिमाचल

Mon, 26 Apr 2021 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 06:29 PM IST
सार

नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिंतित है और दिल्ली सरकार को हरसंभव सहायता प्रदान करने में प्रदेश को प्रसन्नता होगी।

विज्ञापन
corona: CM Jairam thakur said that Himachal will upply oxygen to Delh
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हर रोज ऑक्सीजन के एक हजार सिलिंडर रीफिल कर दिल्ली सरकार को देगा। कालाअंब की कंपनी ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगी। मंगलवार से दिल्ली सरकार अपनी गाड़ियों में जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन ले जा सकेगी। हिमाचल सरकार ने सभी आठ कंपनियों को तीन शिफ्टों में ऑक्सीजन का उत्पादन करने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आग्रह को स्वीकार करते हुए ऑक्सीजन की आपातकालीन आपूर्ति करने के लिए सहमति दी है।

कोविड-19 महामारी के संकट के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ऑक्सीजन का भारी संकट चल रहा है। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में जयराम ठाकुर ने कहा है कि दिल्ली में उत्पन्न स्थिति से हिमाचल प्रदेश काफी चिंतित है। अरविंद केजरीवाल ने इस उदारता के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को दिल्ली सरकार से बातचीत करने के  निर्देश दिए थे। अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा ने कहा कि इस संबंध में दिल्ली के विधायक राघव चड्डा और दिल्ली के स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि  हर रोज एक हजार सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हिमाचल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं: सीएम
हिमाचल प्रदेश में दूसरे राज्यों के मुकाबले अभी तक ऑक्सीजन की कमी नहीं आई है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गगल के पास कुठमा में एक निजी अस्पताल सिटीकेयर सेंटर को कोविड केयर सेंटर बनाने पर औचक निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही पाबंदियों के चलते होटल व्यवसाय और अन्य दुकानदार प्रभावित हुए हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति से जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक जितेंद्र गुलेरिया और डायरेक्टर नीरज ठाकुर ने बताया कि यह संभवतया पहला निजी अस्पताल है, जिसे कोविड सेंटर बनाया गया है। इस कोविड सेंटर में 50 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर और बिस्तरों की व्यवस्था भी की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed