फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Corna vaccin strat in KNH

केएनएच में पांच दिन फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Tue, 15 Jun 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corna vaccin strat in KNH
डीडीयू और आईजीएमसी के अलावा चिन्हित स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाने होंगे टीके
विज्ञापन

शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में अब शनिवार तक लगातार कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। इनमें फ्रंटलाइन वर्करों के अलावा 44 साल से अधिक आयु के लोग शामिल रहेंगे। 18 से 44 साल के लोगों को डीडीयू और आईजीएमसी के अलावा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में यह टीके लगाए जाएंगे। केएनएच में सिर्फ फ्रंटलाइन वर्कर और 44 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगेगी। यह जानकारी अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. सुभाष ने दी।

जिले में 18 से 44 साल के लोगों का भी टीकाकरण चला हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर केंद्रों की सूची जारी कर दी है। दूसरी ओर मातृ एवं शिशु अस्पताल (केएनएच) में फ्रंटलाइन और 44 साल से अधिक आयु के लोगों की वैक्सीनेशन की जा रही है। इनमें फ्रांटलाइन वर्करों में वह लोग भी शामिल रहेंगी जिनकी आयु 18 से 44 के बीच की है। ऐसे लोगों को विभाग द्वारा सर्टिफिकेट दिखाने के बाद वैक्सीनेशन की जा रही है। मंगलवार को भी अस्पताल में कुल 72 लोगों की वैक्सीनेशन की गई। इनमें 54 लोग फ्रंटलाइन वर्कर थे जबकि 45 से 60 साल की आयु के बीच के 10 लोग टीकाकरण करवाने के लिए आए थे। शनिवार तक लगातार यह टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed