{"_id":"61f41b32cf77144a0921ed60","slug":"coordination-meeting-chief-minister-jai-ram-thakur-will-consult-with-rashtriya-swayamsevak-sangh","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन्वय बैठक: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ करेंगे मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन्वय बैठक: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ करेंगे मंत्रणा
Fri, 28 Jan 2022 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर समेत इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के राज्य संगठन महामंत्री और अन्य महामंत्रीभी शामिल होंगे। इस बैठक की वजह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राज्य भाषा कला संस्कृति अकादमी के साहित्य सम्मान समारोह को भी निर्धारित 12 बजे टालना पड़ा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को पंचकूला में होने जा रही समन्वय बैठक में जाएंगे। इसमें वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ हिमाचल में सरकार और संगठन की कार्यशैली पर मंत्रणा करेंगे। इसमें पड़ोसी राज्यों के सरकार और संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। उत्तराखंड और पंजाब के विधानसभा चुनाव के बीच और हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सीएम जयराम ठाकुर समेत इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा के राज्य संगठन महामंत्री और अन्य महामंत्री भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस बैठक की वजह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को राज्य भाषा कला संस्कृति अकादमी के साहित्य सम्मान समारोह को भी निर्धारित 12 बजे टालना पड़ा है। अकादमी को इस कार्यक्रम को सुबह साढ़े नौ बजे रखना पड़ा है। ऐसे में अकादमी को भी सभी साहित्यकारों और कलाकारों को आनन-फानन में इसकी सूचना देनी पड़ी है। मुख्यमंत्री साढ़े दस बजे शिमला से इस समन्वय बैठक के लिए रवाना होंगे। यह समन्वय बैठक क्षेत्रीय स्तर की होगी। इसमें पड़ोसी राज्यों के सरकार और पार्टी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन