{"_id":"672654c8cc96843ee8003c6b","slug":"cooperation-and-coordination-will-increase-between-civil-and-military-in-himachal-pradesh-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla:हिमाचल प्रदेश में सिविल और मिलिट्री में बढ़ेगा सहयोग और तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla:हिमाचल प्रदेश में सिविल और मिलिट्री में बढ़ेगा सहयोग और तालमेल
Sat, 02 Nov 2024 10:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Nov 2024 10:06 PM IST
सार
शनिवार को पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर ने राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के साथ विस्तार से चर्चा की। राज्य सैनिक बोर्ड और राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय चायल से संबंधित मुद्दों पर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सिविल और मिलिट्री में सहयोग और तालमेल को बढ़ाया जाएगा। इस बाबत शनिवार को पश्चिमी कमांड के सेना कमांडर ने राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के साथ विस्तार से चर्चा की। राज्य सैनिक बोर्ड और राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय चायल से संबंधित मुद्दों पर भी मंथन किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी कमांड ने शनिवार को राजभवन शिमला में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की।
विज्ञापन
इस मुलाकात का उद्देश्य सीमांत राज्य के हित में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सिविल-मिलिट्री सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देना था। इस दौरान सशस्त्र बलों और सिविल प्रशासन के बीच मौजूदा सहयोग को मजबूत करने के लिए रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए गए। इसमें सामान्य चुनौतियों का सामना करने और साझा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए समन्वय और परस्पर समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सिविल अधिकारियों की सहायता में सेना की भूमिका की सराहना की और भारतीय सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिक समुदाय के कल्याण से संबंधित मामलों में अनुकूल प्रतिक्रिया का आश्वासन दिया। सेना कमांडर ने राज्यपाल को उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके परिणामस्वरूप कई लंबित सिविल और सैन्य मुद्दों का समाधान हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने उभर रही सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और क्षेत्र के समग्र विकास और कल्याण में योगदान देने के लिए सिविल प्रशासन और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की भारतीय सेना की भूमिका को दोहराया। उन्होंने कहा कि इस संवाद से सुरक्षा, विकास और कल्याण पहलों से संबंधित मामलों में सैन्य और सिविल प्रशासन के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने में बहुत मदद मिली है।