फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conveyed a message to the youth to stay away from drugs.

Shimla News: युवाओं नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sun, 05 Jul 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Conveyed a message to the youth to stay away from drugs.
राम मंदिर में भक्त मिलन समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राम मंदिर शिमला में आयोजित समारोह में बच्चों को संस्कार और धर्म के मार्ग पर चलने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। डेरा बाबा रुद्रानंद सेवक मंडल शिमला की ओर से आयोजित भक्त मिलन समारोह में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता हेमानंद महाराज प्रवचनकर्ता के रूप में मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज और न्यायाधीश संदीप शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हेमानंद महाराज ने लोगों से धन संग्रह की अंधी दौड़ से बचने तथा मोक्ष प्राप्ति के लिए प्रभु चरणों में समय बिताने और समाज सेवा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों से बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोग मौजूद रहे और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रवचनकर्ता ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने, धर्म से जोड़ने और उन्हें अच्छा नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किया। हेमानंद महाराज की यात्रा हिमाचल के चौपाल, रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई और ठियोग से होते हुए शिमला पहुंची थी। इस दौरान मंदिर में रिद्धि-सिद्धि सेवा मंडल, गणपति सेवा मंडल शिमला, सनातन धर्म सभा, सिंह सभा, सूद सभा और बाबा बालक नाथ सभा के पदाधिकारी, सदस्य तथा अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed