{"_id":"617823048aff672955407b04","slug":"controversial-words-of-the-minister-said-contracts-for-every-work-will-be-met-through-bjp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के विवादित बोल- कहा, हर काम के ठेके भाजपा प्रत्याशी के माध्यम से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के विवादित बोल- कहा, हर काम के ठेके भाजपा प्रत्याशी के माध्यम से मिलेंगे
Tue, 26 Oct 2021 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:17 PM IST
सार
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का ठेकेदारों को लेकर दिया विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक जनसभा में भारद्वाज इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि यहां विकास के हर काम और ठेके भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक और भाजपा सरकार के माध्यम से ही मिलेंगे।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रचार में जुटे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का ठेकेदारों को लेकर दिया विवादित बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यहां एक जनसभा में भारद्वाज इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि यहां विकास के हर काम और ठेके भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक और भाजपा सरकार के माध्यम से ही मिलेंगे। बहुत से ठेकेदार सोचते हैं कि वे उधर से आ जाएंगे और उनका चलता रहेगा। वैसे ठेके नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
इस विवादित बयान पर प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव कुठियाला ने आरोप लगाया है कि कोटखाई में हो रही चुनावी रैली में मंत्री ठेकेदारों को लेकर बात कर रहे हैं। कहा कि मंत्री सरेआम कह रहे हैं कि अब सभी तरह के काम के ठेके उनकी प्रत्याशी और नेता दिलाएंगे। किसी क्षेत्र का काम हो गया और फिर पंचायत के काम, सभी ठेके उनके नेता दिलाएंगे। ठेकेदार भूल जाएं कि किसी दूसरे तरीके से काम मिलने हैं।
विज्ञापन
कुठियाला ने पूछा कि अगर ठेके भाजपा नेता ने ही दिलाने हैं तो फिर पीएम मोदी के कहने पर कामों के ऑनलाइन टेंडर क्यों किए जा रहे। ऐसे बयानों से लग रहा है कि ठेके लेने के लिए अब ठेकेदारों को मंत्री और नेताओं से पूछना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि रैलियों में ऐसी बयानबाजी कर जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर मंत्री सुरेश भारद्वाज से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। सोशल मीडिया पर मंत्री के बयान का वीडियो काफी वायरल हुआ है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन