फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Controversial remarks case: IG Himanshu Mishra reached Nahan, said those who disturb the peace, keep away from Refrain from your antics

विवादित टिप्पणी मामला: आईजी हिमांशु मिश्रा पहुंचे नाहन, बोले- अपनी हरकतों से बाज आएं शांति भंग करने वाले

Wed, 18 May 2022 10:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 May 2022 10:38 PM IST
सार

विवादित टिप्पणी के बाद माजरा में तनावपूर्ण हुए माहौल को देखते हुए आईजी हिमांशु मिश्रा भी नाहन पहुंचे। सारे प्रकरण की सारी जानकारी लेने के बाद आईजी ने माजरा में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज आएं।

विज्ञापन
Controversial remarks case: IG Himanshu Mishra reached Nahan, said those who disturb the peace, keep away from Refrain from your antics
आईजी हिमांशु मिश्रा - फोटो : संवाद

विस्तार

 सोशल मीडिया पर  विवादित टिप्पणी के बाद माजरा में तनावपूर्ण हुए माहौल को देखते हुए आईजी हिमांशु मिश्रा भी नाहन पहुंचे। सारे प्रकरण की सारी जानकारी लेने के बाद आईजी ने माजरा में स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वाले अपनी हरकतों से बाज आएं। हिमाचल प्रदेश में किसी भी सूरत में शांति और कानून व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने मामले में अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस इस मामले के प्रति काफी गंभीर हैं। 

विज्ञापन


उधर, सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आईजी हिमांशु मिश्रा, उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल के अलावा पुलिस अधीक्षक सिरमौर पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला भी मौजूद रहे। बता दें कि सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी के बाद माजरा पुलिस थाना के बाहर मंगलवार की रात को माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस मामले में एक समुदाय की शिकायत पर पुलिस जैसे ही दूसरे समुदाय के दो आरोपियों को हिरासत में लेने गई तो पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस थाने पहुंची तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। रात को ही अतिरिक्त पुलिस फोर्स माजरा में तैनात कर दी गई। उपायुक्त सिरमौर और विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने के बाद रात 12 बजे माहौल शांत हो सका। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले मामले में एक की गिरफ्तारी की जा चुकी है। दूसरे की गिरफ्तारी जल्द होगी। स्थिति नियंत्रण में है। साथ ही रात के समय उपद्रव मचाने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवादित टिप्पणी पर भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित

उधर, सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा पांवटा के अध्यक्ष नसीम नाज को निष्कासित कर दिया है। भाजपा की सदस्यता भी रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नसीम नाज ने शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडल भाजपा पांवटा के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने नसीम नाज को पद से हटा दिया है। अरविंद ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करती है।

किसी भी धर्म की आस्था पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। ज्ञानवापी मस्जिद के संदर्भ में मामला देश की शीर्ष अदालत के अंतर्गत विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि नसीम नाज ने सोशल मीडिया पर शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी की है। इससे दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया है। उनके खिलाफ माजरा पुलिस कार्रवाई कर रही है। लिहाजा, उन्हें पद से निष्कासित कर दिया है। जब तक पुलिस कार्रवाई चल रही है, तब तक उनकी भाजपा सदस्यता भी रद्द की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed