फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   contractor used poor quality material for road tiring villagers protest in sirmour himachal pradesh

Sirmour Himachal Pradesh: मिट्टी पर कर दी टारिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी

Fri, 10 Jun 2022 11:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

लोगों ने कहा कि बार-बार ठेकेदार बदलने के बावजूद भी घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। टारिंग हाथों से उखड़ जा रही है। मिट्टी पर तारकोल डाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन
contractor used poor quality material for road tiring villagers protest in sirmour himachal pradesh
हाथ से टारिंग उखाड़ते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी कामों में लापरवाही किस कदर हावी है, इसका उदाहरण सिरमौर जिले की ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क का टारिंग का काम है। टारिंग की गुणवत्ता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीणों ने इसे हाथ से उखाड़ दिया। इसके विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए हैं और मौके पर पहुंचकर काम को बंद करवाया दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने हाथ से करीब 200 फीट के दायरे में टारिंग को उखाड़ दिया। 

विज्ञापन


वीरवार सुबह तिरमली के समीप ग्रामीणों ने ठेकेदार के कर्मियों को मौके से भगा दिया। लोगों ने यहां नारेबाजी शुरू कर दी। हैरानी है कि मौके पर विभाग का कोई अफसर नहीं पहुंचा। चार वर्षों से अधर में लटकी ददाहू-बिरला वाया तिरमली सड़क पर टारिंग का कार्य इन दिनों चल रहा है। सड़क को चार किलोमीटर तक पक्का किया जा चुका है। निर्माण में लगाई गई सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार टारिंग के काम में लापरवाही बरत रहा है। मिट्टी को साफ किए बगैर ही सड़क पर टारिंग की जा रही है, जो पीछे से उखड़ जा रही है। सड़क की दुर्दशा को लेकर 13 नवंबर को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को सड़क पर रोककर इसे पक्का करवाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने सड़क की टारिंग के लिए बजट का प्रावधान करके इससे पक्का करने का काम तो शुरू करवा दिया, पर इस पर विवाद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिरला पंचायत के पूर्व प्रधान इंद्र सिंह, मोहन लाल, वार्ड सदस्य जयपाल, महिला मंडल की प्रधान शीला देवी, नवयुवक मंडल प्रधान रवि कुमार, पूरन चंद, कृष्णा देवी का आरोप है कि बार-बार ठेकेदार बदलने के बावजूद भी घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। टारिंग हाथों से उखड़ जा रही है। मिट्टी पर तारकोल डाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। सहायक अभियंता दिलीप चौहान ने बताया कि वीरवार को वह सरकारी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मौके पर नहीं जा सके। सूचना मिलते ही काम बंद करवा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed