फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractor's employees will hand over the keys of drinking water schemes on June 15, know the reason

Solan News: पेयजल स्कीमों की 15 जून को चाबियां सौंपेंगे ठेकेदार के कर्मचारी, जानें वजह

Thu, 08 Jun 2023 10:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 10:00 PM IST
सार

कर्मचारियों ने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता और विभागीय उच्चाधिकारियों को ठेकेदार की ओर से वेतन न देने की बात बताई है, लेकिन विभागीय उच्चाधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन
Contractor's employees will hand over the keys of drinking water schemes on June 15, know the reason
चाबियां(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ठेकेदार की ओर तैनात कर्मचारी 15 जून को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल स्कीमों की चाबियां सौंप देंगे। इन कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर मोर्चा खोल दिया है। बताया जा रहा है कि जिले में करीब 80 कर्मचारियों को जनवरी के बाद वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी काफी परेशान हो गए हैं। वहीं, इन कर्मचारियों ने कई बार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता और विभागीय उच्चाधिकारियों को ठेकेदार की ओर से वेतन न देने की बात बताई है, लेकिन विभागीय उच्चाधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद बैठक कर ठेकेदार की ओर से लगाए गए कर्मचारियों ने आगामी रणनीति तैयार कर ली है। वहीं, स्कीमों में तैनात कर्मचारियों के अलावा बेलदार और फील्ड कर्मचारी भी ठेकेदार की ओर से कार्य पर लगाए गए हैं। वे भी छह माह से वेतन के इंतजार में हैं।

विज्ञापन


वहीं, यदि स्कीमों में तैनात यह कर्मचारी कार्य बंद कर देते हैं तो आगामी दिनों में पेयजल किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है। जल शक्ति विभाग में विभिन्न कार्यों के लिए ठेकेदार की ओर से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यह कर्मचारी लगातार कार्य कर रहे हैं। इनमें कई कर्मचारी पंप ऑपरेटर पद पर हैं। जबकि, कुछ कर्मचारी फील्ड और बेलदार पद पर कार्य कर रहे हैं लेकिन सरकार के बदलने के बाद से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कई बार यह कर्मचारी कार्यालय में जाकर वेतन के बारे में पता कर चुके हैं, लेकिन इन्हें ठेकेदार वेतन देगा कहकर भेज दिया जाता है और कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए निर्देश दिए जाते हैं। बीते कुछ दिन से कर्मचारी अधिक परेशान हो गए हैं और बिना वेतन के कार्य करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब कर्मचारियों ने 15 जून से पहले वेतन देने का अल्टीमेटम दे दिया है। साथ ही कर्मचारियों ने कह दिया है कि यदि 15 जून तक ठेकेदार या विभाग ने वेतन न दिया तो वे कार्य करना बंद कर देंगे। जिले में इन कर्मचारियों के कार्य बंद करने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि योजनाओं के बंद होने के बाद पानी की लिफ्टिंग नहीं हो सकेगी। ठेकेदार की ओर से लगाए गए कर्मचारियों को जनवरी से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में इन लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। बीते दिनों ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी और आईपीएच कांट्रेक्चयुल वर्कर यूनियन की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों ने रणनीति तैयार की है और 15 जून तक वेतन देने के लिए कहा है। वहीं यूनियन भी वेतन देने के बारे में विभाग से बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमदत्त शर्मा, अध्यक्ष, इंटक
ठेकेदारों की ओर से लगे कर्मचारियों को वेतन ठेकेदार ही देता है। इनके वेतन मामले को उच्चाधिकारियों को भी भेजा गया है। जैसे ही राशि आती है इनका भुगतान कर दिया जाएगा। -सुमित सूद, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग मंडल सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed