{"_id":"667fff847644f9440b064771","slug":"contract-employees-should-be-regularized-twice-a-year-shimla-news-c-19-sml1001-373007-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अनुबंध कर्मचारियों को साल \nमें दो बार किया जाए नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार किया जाए नियमित
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आग्रह
लंबित डीए के एरियर का भुगतान भी शीघ्र करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में अनुबंध कर्मचारियों को पूर्व की भांति वर्ष में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को नियमित करने की मांग की है।
महासंघ की कसुम्पटी खंड और जुन्गा ब्लॉक की बैठक में इसके अलावा कई अन्य मांगों को भी उठाया गया। बैठक की अध्यक्षता शिमला जिला इकाई के अध्यक्ष भरत शर्मा ने की। बैठक में चुनाव आचार संहिता के कारण दो माह से अधिक देरी से नियमित होने वाले सभी कर्मचारियों को एक अप्रैल 2024 से नियमितीकरण का लाभ देने, कर्मचारियों के लंबित डीए के एरियर का भुगतान शीघ्र करने और सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का आग्रह भी किया। बैठक में ब्लॉक कसुम्पटी और जुन्गा के कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न विभागों से प्राप्त कर्मचारियों की समस्याओं को रखा। इन्हें विचार विमर्श के बाद जिला इकाई के मांगपत्र में शामिल किया गया। भरत शर्मा ने कहा की जल्द ही राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में कर्मचारियों से प्राप्त विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं को बैठक में विचार विमर्श के बाद मांगपत्र में शामिल करेंगे। बैठक में शामिल हुए राज्य और जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने प्रदेश में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का प्रतिनिधि बनकर प्रदेश सरकार के समक्ष उनके हर मुद्दे की पैरवी करने की भी संस्तुति दी।
बैठक में यह रहे मौजूद
बैठक में मुख्य आयोजक सचिव रामेश्वर वर्मा, कार्यालय सचिव देव राज नेगी, जिला शिमला कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान अरविंद मेहता, महासचिव नारायण सिंह हिमराल, कार्यकारी सदस्य प्रेम दत्त परमार, खंड कुसुम्पट-जुन्गा ईकाई के प्रधान कुलभूषण चैहान, महासचिव नरेश कुमार शरैक, वरिष्ठ सलाहकार मोहन लाल वर्मा, मोहन सिंह नेगी, सलाहकार मीरा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल और कार्यकारी सदस्य नीरज शर्मा तथा कृष्ण कुमार मौजूद रहे।