फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Container collides with tree near medical college hamirpur, car also hit

Hamirpur News: मेडिकल कॉलेज के समीप पेड़ से टकराया कंटेनर, कार भी आई चपेट में

Thu, 21 Sep 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर )
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस (हमीरपुर ) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Sep 2023 05:25 PM IST
सार

निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के समीप बुधवार देर रात को थाईं मोड पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे के दौरान कंटेनर ने एक कार को भी अपनी चपेट में लिया।

विज्ञापन
Container collides with tree near medical college hamirpur, car also hit
हमीरपुर में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

जोलसप्पड़ पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के समीप बुधवार देर रात को थाईं मोड पर एक कंटेनर अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गया। हादसे के दौरान कंटेनर ने एक कार को भी अपनी चपेट में लिया। इससे दोनों ही वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही कि दोनों ही वाहन के चालकों को कोई भी चोट नहीं आई। दोनों चालकों ने आपस में लेनदेन करके समझौता कर लिया। इसलिए पुलिस थाना नादौन में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। चंडीगढ़ से कांगड़ा की ओर दोपहिया वाहनों को ले जाते समय यह हादसा पेश आया। कंटेनर चालक संतोष तिवारी ने कहा कि तीखा मोड़ होने के वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी को मामूली नुकसान हुआ है व कहीं भी कोई भी चोट नहीं लगी।

विज्ञापन


हादसे के समय सड़क पर जा रही कार को भी मामूली खरोचें आई हैं। इसे लेकर आपसी समझौता हो गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पटियाल ने कहा कि सूचना के अनुसार गाड़ी पेड़ से टकराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था और बाकायदा पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया। हादसे को लेकर किसी ने कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया। कंटेनर की टक्कर से सड़क किनारे आम के पेड़ को नुकसान पहुंचने पर वन विभाग ने ट्रक चालक से 3,236 रुपयेे जुर्माना वसूल किया है। वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ आम के पेड़ को नुकसान करने पर 3,236 रुपए का वन अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना लगाया गया है। इसे विभाग ने मौके पर ही वसूल किया। इस मौके पर स्थानीय वनरक्षक अर्जुन कुमार व वनरक्षक सौरभ कुमार भी टीम के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed