{"_id":"617a9f54bbe8e366bf6126cf","slug":"consumers-will-get-rs-26-cheaper-malka-dal-in-november-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: हिमाचल में उपभोक्ताओं को नवंबर में इतने रुपये सस्ती मिलेगी मलका दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: हिमाचल में उपभोक्ताओं को नवंबर में इतने रुपये सस्ती मिलेगी मलका दाल
Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Oct 2021 08:11 PM IST
सार
प्रदेश में करीब 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर प्रदेश को दे रही है।
विज्ञापन
डिपो में सस्ती दालें मिलेंगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड धारकों को डिपो में सस्ती दालें मिलेंगी। एपीएल कार्ड उपभोक्ताओं को मलका 82 रुपये की बजाय अब 56 रुपये किलो मिलेगी, जबकि गरीब परिवारों को 72 की बजाय 46 रुपये और करदाताओं को यह दाल 106 की बजाय 79 रुपये किलो मिलेगी। 26 रुपये मलका दाल सस्ती हुई है। इसी तरह मूंग, दाल चना और माश में भी एक से दो रुपये की कमी हुई है। प्रदेश सरकार ने दालों का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। 10 नवंबर से पहले ये दालें डिपुओं में पहुंच जाएंगी। उपभोक्ताओं के लिए चार दालें डिपुओं में भेजी जाएगी। उपभोक्ता इनमें पसंद की तीन दालें ले सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से दालों की खरीद करती है। बताया जा रहा है कि दालों के दाम गिरने और स्टॉक जमा होने से उपभोक्ताओं को सस्ती दालें मिलेंगी। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को मलका के अलावा 67 रुपये मूंग और 70 रुपये माश की दाल दी जा रही है। इनके दाम में एक से दो रुपये की कमी आई है। प्रदेश में करीब 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को तीन दालें, दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), चीनी और नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर प्रदेश को दे रही है। सरकार दालों की खरीद केंद्रीय सरकारी एजेंसी नैफेड से खरीदती है।
विज्ञापन