फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Consumers will get Rs 110 per liter mustard oil next month, supply order issued

Himachal: उपभोक्ताओं को अगले माह 110 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा सरसों का तेल, सप्लाई ऑर्डर जारी

Sat, 10 Jun 2023 11:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 11:35 AM IST
सार

राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले माह से 110 रुपये प्रतिलीटर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Consumers will get Rs 110 per liter mustard oil next month, supply order issued
सरसों का तेल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अगले माह से 110 रुपये प्रतिलीटर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जून की अपेक्षा जुलाई में मिलने वाले सरसों तेल में 37 रुपये की कमी हुई है। अभी उपभोक्ताओं को 147 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से डिपो में सरसों तेल दिया जा रहा है।

विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के उपभोक्ताओं को डिपुओं में एक ही दाम 110 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिलेगा, जबकि करदाता उपभोक्ताओं को 115 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सरसों तेल सस्ता कर राज्य सरकार प्रदेश के 19.74 लाख राशनकार्ड परिवारों को राहत देने जा रही है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जा सकें, इसके चलते यह फैसला लिया है। इस फैसले से हिमाचल के 19,74,790 राशनकार्डधारकों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed