फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Consumer Commission: Airbags of the accident vehicle did not open, the commission fined

Consumer Commission: दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी के नहीं खुले एयरबैग, आयोग ने ठोका जुर्माना

Tue, 13 Dec 2022 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 07:05 PM IST
सार

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद व नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने मैनेजिंग डायरेक्टर टोयोटा किर्लोस्कर व जनरल मैनेजर आनंद टोयोटा को 4,50,000 रुपये नौ फीसदी ब्याज सहित देने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
Consumer Commission: Airbags of the accident vehicle did not open, the commission fined
उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद व नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने मैनेजिंग डायरेक्टर टोयोटा किर्लोस्कर व जनरल मैनेजर आनंद टोयोटा को 4,50,000 रुपये नौ फीसदी ब्याज सहित देने के आदेश दिए हैं। साथ ही मुकदमा खर्च 7500 रुपये का भुगतान करने को भी कहा है।  जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शिल्पा शेखरी निवासी रैहन, तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा नई कार खरीदना चाहती थीं। इसके लिए शोरूम के डीलर जनरल मैनेजर आनंद टोयोटा ने शिल्पा शेखरी व उनके पति को टोयोटा किर्लोस्कर इटियोस की सुरक्षा, सुविधाओं व दोहरे एयरबैग की गुणवत्ता बताकर इटियोस को लेने की सलाह दी।

विज्ञापन


सलाह पर वह सहमत हो गए और 24 फरवरी, 2017 को इटियोस को खरीद लिया। इसके कुछ दिनों बाद पठानकोट-जालंधर हाईवे पर पंजाब के दसूआ में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार को नजदीकी टोयोटा सर्विस स्टेशन होशियारपुर में ले जाया गया। इसमें स्पष्ट रूप से बताया गया कि भारी टक्कर के दौरान कार के एयरबैग नहीं खुल सके थे। इसमें कार की सुरक्षा सुविधाओं के बारे में सभी दावे 0खोखले साबित हुए। इस कारण उपभोक्ता आयोग ने पार्टियों को संयुक्त रूप से या अलग-अलग 4,50,000 नौ प्रतिशत ब्याज सहित व मुकदमा खर्च के रूप में 7500 रुपये देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed