फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Consultancy tender issued for DPR of Urban Poor Housing Scheme

Shimla News: शहरी गरीब आवास योजना की डीपीआर के लिए कंसलटेंसी टेंडर जारी

Sat, 11 Oct 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Consultancy tender issued for DPR of Urban Poor Housing Scheme
एल-1 टेंडर के लिए सांई कंपनी आई आगे; ड्राइंग, डिजाइन और ज्यूलोजिकल सर्वे काम
विज्ञापन

ढली में 15 बीघा पर बनाए जाने हैं 240 फ्लैट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ढली में गरीब आवास निर्माण के लिए नगर निगम ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए कंसल्टेंसी का टेंडर किया है। इसमें एल-1 सांई कंपनी को चयनित कर लिया है। यह कंपनी डीपीआर तैयार करने के साथ ही जियोलॉजिकल सर्वे, ड्राइंग और डिजाइन का कार्य भी करेगी।
नगर निगम के प्रोजेक्ट सेल के अनुसार डीपीआर तैयार करने के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। यहां से इस योजना के लिए बजट की मंजूरी ली जाएगी। परियोजना के तहत 15 बीघा जमीन पर करीब 240 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। ये फ्लैट आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को दिए जाने की योजना है। नगर निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर धीरज चंदेल ने बताया कि इस परियोजना के कार्य में करीब एक माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


नेगोशिएशन के बाद होगा आवंटन
नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कंसल्टेंसी से डीपीआर तैयार करने के बाद नेगोशिएशन प्रक्रिया होगी। इसमें लगभग एक महीने का समय लग सकता है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा और निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया अभी लंबित
टेंडर के तहत एल-1 में सांई कंपनी को कंसल्टेंसी का काम दिए जाने का निर्णय ले तो लिया गया है। लेकिन अभी तक अधिकारिक रूप से टेंडर अवार्ड नहीं किया गया है। इस कारण से फिलहाल योजना की क्रियान्वयन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो सकी है। नगर निगम का मानना है कि जैसे ही अन्य तकनीकी कार्य पूरे होंगे, केंद्र सरकार से वित्तीय सहयोग प्राप्त कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed