Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   construction workers: 1,444 beneficiaries receive ₹6.11 crore; CM Sukhu distributes cheques

निर्माण श्रमिकों को सौगात: 1,444 लाभार्थियों को मिले 6.11 करोड़, सीएम सुक्खू ने वितरित किए चेक

Fri, 06 Nov 2026 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 06:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के 11 जिलों के 1,444 लाभार्थियों को करीब 6 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 

विज्ञापन
construction workers: 1,444 beneficiaries receive ₹6.11 crore; CM Sukhu distributes cheques
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के 11 जिलों के 1,444 लाभार्थियों को करीब 6 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार को सीएम आवास ओकओवर में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान और देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर की उपस्थिति में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भी भेजी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

उद्योग एवं श्रम मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह, आवास और अन्य जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिले। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा सहायता के लिए सबसे अधिक राशि जारी
बोर्ड के माध्यम से शिक्षा सहायता योजना के तहत सबसे अधिक 3 करोड़ 14 लाख 67 हजार 700 रुपये जारी किए गए हैं। विवाह सहायता योजना के तहत 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपये, मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता के लिए 32 लाख 80 हजार रुपये और चिकित्सा सहायता के तहत 54 हजार 610 रुपये प्रदान किए गए। अन्य योजनाओं के तहत भी 5 लाख 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए 67 पात्र श्रमिकों को कुल 86 लाख 58 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए।

विज्ञापन

मंडी जिले के 440 लाभार्थियों को सर्वाधिक सहायता
जिलावार आंकड़ों के अनुसार मंडी जिले में सबसे अधिक 440 लाभार्थियों को 1 करोड़ 61 लाख 18 हजार 200 रुपये की सहायता प्रदान की गई। शिमला में 183 लाभार्थियों को 72 लाख 97 हजार 200 रुपये, बिलासपुर में 173 को 65 लाख 53 हजार 800 रुपये और किन्नौर में 168 लाभार्थियों को 64 लाख 92 हजार 200 रुपये दिए गए। हमीरपुर में 148 लाभार्थियों को 64 लाख 94 हजार 610 रुपये, ऊना में 142 को 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 700 रुपये और कांगड़ा में 63 लाभार्थियों को 31 लाख 200 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। चंबा में 50 लाभार्थियों को 14 लाख 12 हजार 600 रुपये, कुल्लू में 38 को 9 लाख 45 हजार 600 रुपये, सिरमौर में 29 को 15 लाख 38 हजार 200 रुपये और सोलन में 10 लाभार्थियों को 5 लाख 95 हजार रुपये प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed