{"_id":"6ae096a9314989629906f044","slug":"construction-work-on-a-new-academic-building-begins-at-hpu-shimla-news-c-19-sml1002-810995-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में नए अकादमिक भवन का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में नए अकादमिक भवन का निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
विधि विभाग के पास हो रहा निर्माण, कक्षाओं, शोध प्रयोगशाला और पार्किंग के लिए मिलेगी सुविधा
16.69 करोड़ रुपये होंगे भवन निर्माण पर खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के मुख्य परिसर में विधि विभाग के पास नए अकादमिक भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
निर्माण स्थल पर मशीनों से खोदाई की जा रही है। 16.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और शोध कार्यों से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की ओर से किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जा रही है। परियोजना के सूचना बोर्ड के अनुसार भवन का निर्माण 2,552.50 वर्ग मीटर क्षेत्र में होगा। डिजाइन में पांच स्तर निर्धारित किए हैं। इनमें दो निचले तल, पार्किंग तल, पहला तल और दूसरा तल शामिल हैं। प्रत्येक स्तर का निर्मित क्षेत्र 510.50 वर्ग मीटर रखा है। भवन का निर्माण विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से किया जा रहा है।
भवन के नक्शे में कक्षाओं के साथ शिक्षकों के कक्ष, प्रयोगशालाओं और शोध प्रयोगशाला के लिए स्थान निर्धारित किया है। कक्षाओं को अलग-अलग तलों पर व्यवस्थित किया जाएगा। इससे शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। वहीं शोध प्रयोगशाला के लिए अलग स्थान होने से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को अकादमिक कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। नक्शे में भवन के भीतर आवाजाही के लिए गलियारों, सीढ़ियों और लिफ्ट की व्यवस्था भी दर्शाई है। इनके माध्यम से विभिन्न तलों तक पहुंच आसान बनाने की योजना है। भवन में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं का अंतिम स्वरूप निर्माण कार्य पूरा होने और संबंधित व्यवस्थाएं विकसित होने के बाद स्पष्ट होगा।
पार्किंग के लिए होगा अलग तल
नए अकादमिक भवन में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। डिजाइन के अनुसार एक पूरा तल पार्किंग के लिए निर्धारित किया है। इसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए अलग-अलग स्थान दर्शाए हैं। वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ते का प्रावधान किया है। इससे विश्वविद्यालय परिसर में पार्किंग के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होने की उम्मीद है।