{"_id":"605a162663bb5471d11a7842","slug":"constable-recruitment-will-on-old-pattern-in-himachal-rs-100-extra-charge-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पुरानी व्यवस्था में ही होगी सिपाही भर्ती, 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पुरानी व्यवस्था में ही होगी सिपाही भर्ती, 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क
Wed, 24 Mar 2021 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Mar 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पुलिस में सिपाही के कुल 1334 पदों के लिए होने वाली भर्ती की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। इस बार भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से मूल शुल्क के अलावा कोविड शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लिए जाएंगे। इस शुल्क का उपयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकाल लागू करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड के चलते पुलिस मुख्यालय ने सरकार को पत्र लिखकर शेड्यूल में बदलाव की अनुमति मांगी थी। कहा गया था कि कोविड की वजह से शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने की बजाय पहले लिखित परीक्षा करवाने दी जाए। इससे लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण न होने पर काफी अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे और पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पुलिस लाइनों या केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्था करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
हालांकि सरकार ने इस पर लंबे समय तक जवाब नहीं दिया। ऐसे में अब पुलिस मुख्यालय ने तय किया है कि पुरानी व्यवस्था में ही भर्ती को कराया जाएगा। फिलहाल सरकार से इंटरव्यू को लेकर निर्णय के लिए मुख्यालय इंतजार कर रहा है। सिपाही भर्ती में कुल 1334 पदों को भरा जाना है। इनमें 976 पद पुरुष और 267 पद महिला कांस्टेबल के हैं। इसके अलावा कांस्टेबल चालक के 91 पदों के लिए भी आवेदन मांगे जाने हैं।
विज्ञापन