फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Constable recruitment paper leak case: Some police officers became Vibhishan, information leaked

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: कुछ पुलिस अफसर बने विभीषण, सूचनाएं लीक

Fri, 13 May 2022 10:34 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 May 2022 10:34 AM IST
सार

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में जांच कर रहे अफसर अजीबोगरीब परेशानी से गुजर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे अफसरों के समक्ष मास्टरमाइंड को पकड़ने की बड़ी चुनौती है। लेकिन, जांच अधिकारियों को इसके साथ अपने उच्चाधिकारियों से बचने की भी चुनौती बनी हुई है। 

विज्ञापन
Constable recruitment paper leak case: Some police officers became Vibhishan, information leaked
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में जांच कर रहे अफसर अजीबोगरीब परेशानी से गुजर रहे हैं। मामले की जांच कर रहे अफसरों के समक्ष मास्टरमाइंड को पकड़ने की बड़ी चुनौती है। लेकिन, जांच अधिकारियों को इसके साथ अपने उच्चाधिकारियों से बचने की भी चुनौती बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार पेपर लीक मामले में कुछ पुलिस अफसर विभीषण का रोल निभा रहे हैं। वे जांच अधिकारियों पर नजर रखकर सूचनाएं इधर से उधर पहुंचा रहे हैं। जांच अधिकारियों को संदेहास्पद अफसरों से बचकर जांच को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

   हालांकि, एफआईआर दर्ज होने से पहले ही 6 अप्रैल से पेपर लीक मामले में पुलिस कई सवालों के घेरे में घिरी हुई है। आरोपियों की धरपकड़ के साथ अपने ही महकमे के कई अफसरों पर शक की सूई घूम रही है।
विज्ञापन


ऐसे में जांच टीम के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच करना टेड़ी खीर बना हुआ है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कर रही अफसरों की टीम में कई अधिकारी मामले की सीबीआई जांच करवाने की वकालत कर रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि पेपर लीक पुलिस भर्ती का हुआ है। शक के दायरे में पुलिस अधिकारी भी आ रहे हैं।  ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस महकमा अपने ही अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कैसे कर सकता है। मामले की तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तक से जुड़े हुए हैं। ऐसे में सीबीआई के लिए यह केस फिट बैठता है। सीबीआई से जांच होने पर लोगों के बीच निष्पक्ष जांच की भावना आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed