{"_id":"627ba9cdc3ea4540c80b384c","slug":"constable-recruitment-paper-leak-case-11-accused-sent-to-judicial-custody-for-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे 11 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे 11 आरोपी
Wed, 11 May 2022 05:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 05:54 PM IST
सार
पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े गए 11 आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी संजय कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
कोर्ट(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को कांगड़ा न्यायालय में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 11 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी संजय कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी संजय कुमार को 13 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेपर लीक मामले में अभी तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी मुनीश कुमार (21), मनी चौधरी (21), गौरव (23), अशोक कुमार (44), सुनील कुमार (40), रमित (21), पवन कुमार (48), विशाल (19), नितेश कुमार (20), विशाल (23), विजय किशोर उर्फ अरुण (47) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अब इन्हें दोबारा 24 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य आरोपियों को 13 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन