फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Working Committee meeting passes resolution on declaring national disaster in Himachal

Himachal News: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने पर प्रस्ताव पारित

Sat, 16 Sep 2023 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 09:21 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संचार जयराम रमेश ने यह जानकारी साझा कर कहा है कि यह प्राकृतिक आपदा तो है ही, लेकिन राष्ट्रीय आपदा भी है। आपदा की वजह से लोगों की जानें, संपत्ति का नुकसान होने और लोगों के विस्थापित होने पर कार्यसमिति की बैठक में शोक जताया गया।

विज्ञापन
Congress Working Committee meeting passes resolution on declaring national disaster in Himachal
हैदराबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही पर मांग की गई कि मोदी सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करे, जिससे प्रदेश को प्रचुर आर्थिक मदद मिल सके। कांग्रेस कार्यसमिति ने अफसोस जाहिर किया कि केंद्र ने हिमाचल को अभी तक पर्याप्त मदद नहीं दी है। राज्य सरकार के लिए पर्याप्त धन देने की भी मांग की गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संचार जयराम रमेश ने यह जानकारी साझा कर कहा है कि यह प्राकृतिक आपदा तो है ही, मगर राष्ट्रीय आपदा भी है।आपदा की वजह से लोगों की जान जाने, संपत्ति का नुकसान होने और लोगों के विस्थापित होने पर कार्यसमिति की बैठक में शोक भी जताया गया।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नई कार्यसमिति की शनिवार से हैदराबाद में शुरू हुई पहली बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हुए। इस बैठक में पहला शोक प्रस्ताव केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के देहांत पर पारित किया गया है। दूसरा प्रस्ताव मणिपुर में हुई हिंसा पर पारित हुआ। तीसरा प्रस्ताव हिमाचल की आपदा पर हुआ। सुक्खू ने कांग्रेस कार्यसमिति को प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा और सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू को प्रियंका गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के साथ जगह मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से राजनीतिक और प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया। सुक्खू ने बैठक की औपचारिक शुरूआत के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की। उन्होंने राहुल को हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के राहत और पुनर्वास कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रभावितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए अब तक लिए गए निर्णयों से भी उन्होंने अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के लिए धन्यवाद किया। प्रियंका ने शुक्रवार को ही मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed