फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress workers showed black flags to Kangana Ranaut in Kaza and raised slogans of go back

काजा में कंगना की रैली में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे; लगे गो बैक के नारे

Mon, 20 May 2024 05:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 May 2024 05:57 PM IST
सार

काजा में पहली बार चुनाव प्रचार में पहुंचीं कंगना रणौत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनको काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Congress workers showed black flags to Kangana Ranaut in Kaza and raised slogans of go back
काजा में कंगना रणौत के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर सोमवार को काजा में पहली बार चुनाव प्रचार में पहुंचीं कंगना रणौत का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनको काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंगना रणौत गो बैक गो बैक के नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया और कंगना रणौत तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने नहीं दिया गया। कंगना रणौत, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उपचुनाव में प्रत्याशी रवि ठाकुर ने काजा में जनसभा की। जैसे कंगना हेलिकाप्टर में काजा पहुंचीं, लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन


इस विरोध रैली को पुलिस ने काजा टैक्सी स्टैंड के पास ही रोका दिया। जब कंगना ने जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस हेलीपैड की तरफ जा रहीं थी। वहां पहले से मौजूद भीड़ ने गो बैक के नारे और काले झंडे दिखाकर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह, छेरिंग दोर्ज, सोनम डोलमा, नवांग, जिनपा, यंगजोम, सोनम छेरिंग तनजीन बौद्ध ने बताया कंगना रणौत ने दलाई लामा के प्रति अभद्र टिप्पणी कर बौद्ध अनुयायियों को अपमान किया है।  वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता सोहन सिंह ने कहा कि विरोध रैली में किसी प्रकार पत्थरबाजी और हिंसा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंगना बिना शर्त धर्मगुरु दलाई लामा से माफी मांगे: विक्रमादित्य सिंह
काजा में भाजपा उम्मीदवार कंगना रणाैत को काले झंडे दिखाए जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा, अभी तक मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब मैं काजा गया था, तो मैंने सुना कि उनके (कंगना रणाैत) द्वारा परम पावन दलाई लामा के बारे में दिए गए अनुचित बयान ने क्षेत्र के लोगों पर प्रभाव डाला है। कंगना रणाैत को दलाई लामा से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी: विक्रमादित्य
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा पूरी तरह से खत्म हो गई है और उत्तर भारत में यह घटकर आधी रह जाएगी। भाजपा 200 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। देश में भारत गठबंधन की मजबूत सरकार सत्ता में आएगी। हिमाचल प्रदेश में हम सभी चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed