{"_id":"639333ea87b5e91c59238a35","slug":"congress-worker-died-of-heart-attack-after-hearing-himachal-election-result-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चुनाव नतीजे सुनते पार्टी प्रत्याशी की हार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की हृदयाघात से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चुनाव नतीजे सुनते पार्टी प्रत्याशी की हार पर कांग्रेस कार्यकर्ता की हृदयाघात से मौत
Fri, 09 Dec 2022 06:45 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Dec 2022 06:45 PM IST
सार
पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाया और उनकी हृदयाघात से मौत हो गई। मामला चंबा जिले के पांगी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी नतीजों में अपने पसंदीदा प्रत्याशी की हार का सदमा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का एक कांग्रेस कार्यकर्ता सहन नहीं कर पाया और उनकी हृदयाघात से मौत हो गई। मामला चंबा जिले के पांगी क्षेत्र का है। मृतक का परिवार और सगे-संबंधी, दोस्त सदमे में हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये नतीजों के रुझान जान रहे थे। मतगणना के सातवें राउंड में जैसे ही भरमौर सीट से पार्टी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को हारते हुए सुना, उन्हें छाती में दर्द होने लगा। इससे पहले कि उनके साथ बैठे अन्य लोग या परिजन उन्हें संभाल पाते हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भरमौरी के वह करीबी मित्र थे।
विज्ञापन