{"_id":"58d5f23e4f1c1b870a1a45e4","slug":"congress-wins-ec-and-court-member-election-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: ईसी, कोर्ट सदस्य पर कांग्रेस का कब्जा, देखें पूरा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU: ईसी, कोर्ट सदस्य पर कांग्रेस का कब्जा, देखें पूरा रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू में कार्यकारी परिषद और विवि कोर्ट सदस्य चुनाव में कांग्रेस समर्थित विवि कल्याण संघ के दोनों उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। ईसी सदस्य पद पर राज कुमारी ने लगातार दूसरी बार 323 मत लेकर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
कोर्ट सदस्य पद पर पीपी नेगी ने सबसे अधिक 335 मतों से जीत दर्ज की है। शाम करीब पौने पांच बजे विवि के कुलसचिव और चुनाव के रिटर्निंग आफिसर डॉ. पंकज ललित ने नतीजों की घोषणा की। नतीजे घोषित होते ही परिणाम का इंतजार कर रहे कर्मचारियों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद कल्याण संघ के कार्यकर्ता कर्मचारियों और विजयी रहे दोनों उम्मीदवारों ने विजय जुलूस निकाल कर जीत की खुशी में जश्न मनाया। दोनों विजयी उम्मीदवारों ईसी सदस्य राज कुमारी और कोर्ट सदस्य चुने गए पीपी नेगी ने रैली को संबोधित करते हुए विवि के सभी कर्मचारी मतदाताओं का आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि वे हर वर्ग के कर्मचारियों की बात को ईसी कोर्ट बैठकों में और सरकार के समक्ष रख कर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विवि कल्याण संघ के चेयरमैन तेज राम शर्मा ने मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत दर्ज करने के अब जीते उम्मीदवार सिर्फ कर्मचारियों के मुद्दों को सुलझाने और समस्याओं का निदान करने को सरकार विवि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच में कड़ी का काम करेंगे।
शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान : कुलसचिव
विवि के कुलसचिव और चुनाव रिटर्निंग आफिसर डॉ. पंकज ललित ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हुए। इसमें 684 ने मत का प्रयोग किया। ईसी मेंबर के लिए 12 और कोर्ट सदस्य के लिए नौ मत अवैध घोषित किए गए। चार बजे सभागार में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर मतगणना हुई और करीब पौने पांच बजे नतीजे घोषित कर दिए गए थे।
ईसी पद पर किसको कितने पड़े चुनाव में मत
पद (संगठन) पड़े मत
राज कुमारी (विवि कल्याण संघ ) 323
कुलदीप कुमार (विवि सर्व कर्मचारी संघ ) 257
ललित कुमार (विवि कर्मचारी संघर्ष मंच) 92
विवि कोर्ट सदस्य पद पर किसको कितने मत
प्रेम प्रकाश नेगी (विवि कल्याण संघ ) 335
राजेंद्र सिंह ठाकुर((विवि सर्व कर्मचारी संघ ) 231
देवेंद्र कुमार (विवि कर्मचारी संघर्ष मंच) 109