फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will roar against the central government outside the Raj Bhavan on December 18

HP Congress: राजभवन के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को गरजेगी कांग्रेस

Mon, 16 Dec 2024 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 16 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अदाणी पर अमरीका की अदालत में लगे भ्रष्टाचार के आरोप, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
Congress will roar against the central government outside the Raj Bhavan on December 18
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, अदाणी पर अमरीका की अदालत में लगे भ्रष्टाचार के आरोप, पूंजीपतियों को सरंक्षण देने व मणिपुर में बढ़ती हिंसा के विरोध में कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ 18 दिसंबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस राजभवन के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारियो, जिला व ब्लॉक के सभी पूर्व पदाधिकारियों, कांग्रेस शासित नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों से 18 दिसम्बर 2024 को सुबह 11 बजे छोटा शिमला स्थित राहत होटल के समीप एकत्रित होने को कहा है। यहां से पार्टी के सभी लोग राजभवन के बाहर केंद्र की भाजपा नेतृत्व एनडीए सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed