{"_id":"5c8f9df4bdec22141d19df9f","slug":"congress-will-not-gave-ticket-to-rajender-rana-son-from-hamirpur-lok-sabha-seat-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र राणा को झटका, बेटे को टिकट नहीं देगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र राणा को झटका, बेटे को टिकट नहीं देगी कांग्रेस
Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
अभिषेक राणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा को हाईकमान ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस हमीरपुर संसदीय सीट से राणा के बेटे अभिषेक को लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं देगी।
विज्ञापन
करीब एक साल से बेटे को टिकट दिलाने के लिए जोर लगा रहे राजेंद्र राणा को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हाईकमान का दो टूक फैसला सुना दिया है। हाईकमान के इस फैसले से कांग्रेस के उन नेताओं को भी झटका लगा है, जो बेटों को टिकट दिलाने की पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि राजेंद्र राणा ने हिमाचल से बाहर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को चाय पर आमंत्रित किया था। इस दौरान पाटिल ने विधायक राणा से हाईकमान के फैसले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
पाटिल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ना है तो वह खुद तैयार हों, इस बार बेटों को चुनाव में नहीं उतारा जाएगा। विधायक राजेंद्र राणा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह के करीबी माने जाते हैं।
वीरभद्र ने एक कार्यक्रम में अभिषेक राणा को हमीरपुर से कांग्रेेस का प्रबल दावेदार तक बता दिया था। इसके बाद से राजेंद्र राणा के हौसले काफी बुलंद थे लेकिन हाईकमान के फैसले से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस किसी भी सीट पर जोखिम नहीं उठाना चाहती। वहीं, बीते विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर सीट से हरा चुके हैं।