फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress will fight Himachal assembly elections with Virbhadra Singh development model

रणनीति: एक सुर में बोले कांग्रेसी, वीरभद्र के विकास मॉडल पर हिमाचल में लड़ेंगे विस चुनाव

Fri, 06 May 2022 10:29 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, शिमला
अनिमेष कौशल, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 10:29 AM IST
सार

 गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हुई रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने छह बार के मुख्यमंत्री के विकास मॉडल पर ही चुनाव लड़ने का एलान किया। प्रतिभा सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पूर्व मुख्यमंत्री का निजी आवास हॉलीलॉज दोबारा कांग्रेस का मुख्य केंद्र बन गया है।

विज्ञापन
Congress will fight Himachal assembly elections with Virbhadra Singh development model
शिमला रैली में प्रतिभा सिंह व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए सत्ता वापसी के धुरी पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ही रहेंगे। गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हुई रैली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से लेकर सभी वरिष्ठ नेताओं ने छह बार के मुख्यमंत्री के विकास मॉडल पर ही चुनाव लड़ने का एलान किया। प्रतिभा सिंह के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पूर्व मुख्यमंत्री का निजी आवास हॉलीलॉज दोबारा कांग्रेस का मुख्य केंद्र बन गया है। बुधवार को चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अभिनंदन समारोह के पोस्टरों से वीरभद्र सिंह गायब रहे। हालांकि, गुरुवार को प्रतिभा सिंह के स्वागत समारोह में उनके होर्डिंग और बैनर लगाए गए। ‘वीरभद्र सिंह अमर रहे’, ‘राजा नहीं फकीर है, हिमाचल की तकदीर है’ के नारों से वीरवार को चौड़ा मैदान गूंज उठा।

विज्ञापन


मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की तस्वीर भी रखी गई थी। सभी नेताओं ने यहां जाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के घोषणापत्र पत्र कमेटी के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कहा वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर हमें चलना है। समन्वय कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे। हमें अब सभी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना है। पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चलते ही मजबूत हुई। अब महत्वाकांक्षा को पीछे छोड़ना होगा। प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि जब मैं पहले शिमला में रैली के लिए आया था तो वीरभद्र सिंह भी साथ थे। आज उनकी कमी खल रही है। सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता हैं। उनके कार्यों को हमें आगे बढ़ाना है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश से हाईकमान को गई रिपोर्ट में बताया गया कि वीरभद्र सिंह अभी गुजरे नहीं हैं, वह जनता के दिलों में राज करते हैं।
विज्ञापन


वीरभद्र ने दिलों पर लगाई नेम प्लेट
भाजपा की ओर से इन दिनों बूथ पालकों के घरों के बाहर लगाई जा रही नेम प्लेट पर कटाक्ष करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लोगों के दिलों पर नेम प्लेट लगाई है। भाजपा की लगाई नेम प्लेटों को लोग कुछ देर बाद ही उखाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed