फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress vidhayak dal meeting and himachal vidhan sabha monsoon session

कांग्रेस विधायक दल ने की बैठक, सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

Sun, 01 Aug 2021 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Aug 2021 10:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की।

विज्ञापन
congress vidhayak dal meeting and himachal vidhan sabha monsoon session
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आक्रामक तेवरों से हमला बोलने की रणनीति बनाई है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रविवार शाम 7:30 बजे विलीज पार्क  स्थितनवनिर्मित सर्किट हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला भी शामिल हुए। कोविड काल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, प्राकृतिक आपदा से क्षति, बेरोजगारी और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला बोलने की रणनीति बनाई गई है। इसके अलावा कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की विफलता, बरसात के मौसम में प्रदेश में जानमाल के नुकसान को लेकर भी सरकार को घेरने की तैयारी है। इस बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हुए।

विज्ञापन


परमार ने की सहयोग की अपील
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के सभी सदस्यों से सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। बैठक के दौरान दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्य सचेतक एवं विधायक नरेंद्र बरागटा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार बिक्रम सिंह जरयाल, उप मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश सरकार कमलेश कुमारी और सीपीआईएम के नेता एवं विधायक राकेश सिंघा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नियमों के अनुसार अपनी बात रखे विपक्ष, सरकार जवाब देगी : भारद्वाज
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि सरकार चाहती है कि यह सत्र ठीक तरह से चले। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में सदन को सुचारु रूप से चलाने की रणनीति बनाई गई। भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और विपक्ष यदि कोई बात रखना चाहता है तो नियमों के अनुसार रख सकता है। इसका सरकार जवाब देगी और यही स्वस्थ लोकतंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed