फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress vice-president Rahul Gandhi meets his grandmother Shobha Nehru.

दादी शोभा नेहरू से इसलिए मिलने पहुंचे राहुल गांधी

Fri, 19 Jun 2015 08:34 AM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 08:34 AM IST
विज्ञापन
Congress vice-president Rahul Gandhi meets his grandmother Shobha Nehru.

अपने जन्मदिन से एक दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोलन के कसौली में अपनी दादी शोभा नेहरू (108) के बंगले में पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। करीब पांच घंटे कसौली की शांत वादियों में बिताने के बाद वह दिल्ली लौट गए। वे पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से चंडीगढ़ होते हुए सीधे लोअर माल रोड स्थित शोभा नेहरू के बंगले पर दोपहर 12.15 बजे पहुंचे।

विज्ञापन


काले रंग की इनोवा गाड़ी से उतरते ही कुछ युवाओं का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ फोटो खिंचवाएं। इसके बाद वह सीधे बंगले के अंदर चले गए। बताया जा रहा है कि वह यहां केवल आराम फरमाने व अपनी दादी का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। राहुल गांधी के कसौली पहुंचने की खबर फैलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हजूम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

टिंबर ट्रेल की खूबसूरती पर राहुल फिदा

Congress vice-president Rahul Gandhi meets his grandmother Shobha Nehru.

राहुल गांधी ने कोठी के केयरटेकर के बच्चों के साथ भी खूब मस्ती की। केयरटेकर का कहना था की वह जब भी कसौली आते है तो बच्चों संग खूब मस्ती करते हैं। शोभा नेहरू ने भी राहुल से इच्छा जताई की अगली बार जब भी आओ तो दो-तीन दिन के लिए आना। शहरी अध्यक्ष राजेश शर्मा, युकां नेता विनोद जिंटा, दिनेश आजाद और विपिन गुप्ता से मुलाकात के दौरान उन्होंने हिमाचल में पार्टी की हालत जानने की कोशिश की।

परवाणू (सोलन)। परवाणू से चार किमी दूर टिंबर ट्रेल होटल में करीब एक घंटे के लिए राहुल गांधी रुके। उन्होंने टिंबर ट्रेल की इर्द-गिर्द की वादियां निहारीं और उनकी खूबसूरती की प्रशंसा की। इस दौरान होटल के मालिक आरके गर्ग ने उन्हें नवनिर्मित कांप्लेक्स मोक्षा में आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान स्वर्ण गर्ग, नेनी गर्ग, रिहा गुप्ता, वंशिका गुप्ता व आकाश गर्ग के साथ खूब फोटो खिंचवाए। राहुल सैलानियों से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed