फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress state president may be decided by June 10, executive committee not formed even after six months

Himachal: 10 जून तक तय हो सकता है कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, छह महीने बाद भी नहीं बनी कार्यकारिणी

Sat, 31 May 2025 11:50 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 May 2025 11:50 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यकारिणी के जल्द गठन को लेकर कई नेता पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल से मिले। पीटरहॉफ शिमला में शुक्रवार शाम चार बजे से लेकर देर रात तक प्रभारी से मिलने वाले का सिलसिला चला।

विज्ञापन
Congress state president may be decided by June 10, executive committee not formed even after six months
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कार्यकारिणी के जल्द गठन को लेकर कई नेता पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल से मिले। पीटरहॉफ शिमला में शुक्रवार शाम चार बजे से लेकर देर रात तक प्रभारी से मिलने वाले का सिलसिला चला। छह माह बाद भी कार्यकारिणी नहीं बनने से हो रहे नुकसान को लेकर इस दौरान रजनी पाटिल को अवगत कराया गया। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और अजय माकन शनिवार सुबह शिमला से दिल्ली लौटेंगे। पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है। संभावना है कि दस जून तक कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन


जय हिंद सभा के लिए शिमला आईं पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को अधिकांश मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और सांसद अजय माकन भी मौजूद रहे। मुलाकात करने वाले अधिकांश पार्टी नेताओं ने जल्द से जल्द कार्यकारिणी के गठन को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नवंबर 2024 से हिमाचल प्रदेश में ब्लॉक, जिला और राज्य की कार्यकारिणी भंग है। इससे पार्टी के कार्यक्रमों पर असर पड़ रहा है। जमीनी स्तर पर संगठन में बिखराव की स्थिति बन गई है। पार्टी का इससे नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान कई नेताओं ने प्रतिभा सिंह को भी अध्यक्ष बनाए रखने की वकालत की तो कुछ नेताओं ने युवा नेता के हाथ में पार्टी की कमान देने की पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed