फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress star campaigner criticize narendra modi govt

कांग्रेस के स्टार प्रचारक बोले- पूरा देश मांग रहा हिसाब, मोदी की करनी-कथनी में फर्क

Wed, 01 Nov 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/तेलका (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/तेलका (चंबा) Updated Wed, 01 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
congress star campaigner criticize narendra modi govt

यूपीए सरकार के पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा है कि स्टार प्रचारकों में से प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी केवल सीएम वीरभद्र सिंह को ही मांग रहे हैं। उन्होंने अपनी ओर इशारा कर कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह को भी भेजेंगे तो वे भी यही मांग करेंगे कि वीरभद्र सिंह को ही प्रचार को भेजा जाए। 

विज्ञापन


भंवर जितेंद्र सिंह ने ये बात मंगलवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।  जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। शिमला में चप्पल पहनने वालों से हवाई यात्रा करवाने के सपने दिखाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा का सच सबके सामने हैं। 
विज्ञापन

आज हालात ये हैं कि नई दिल्ली से शिमला के लिए टिकट बुक करवाने को ज्यादा और लंदन जाने के लिए कम किराया देना पड़ रहा है। मोदी ने हिमाचल को लेकर कई घोषणाएं कीं जो धरातल पर कहीं नहीं हैं। उन्होंने घोषणा की कि रेलवे लाइन चंडीगढ़ से लद्दाख के लिए जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल का सेब देश ही नहीं, पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आयात शुल्क बढ़ाने की भी बातें हुईं, जो धरातल पर लागू नहीं हुईं। प्रदेश में टिकट देने को परिवारवाद को बढ़ावा देने पर जितेंद्र सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह बेशक सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं, मगर वे युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष भी तो हैं। इसमें संगठन में पैठ होने को भी देखा गया है।

खट्टर को मुख्यमंत्री बनवाकर पछता रहा आपका पड़ोसी : हुड्डा 

congress star campaigner criticize narendra modi govt

पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा में खट्टर को मुख्यमंत्री बनवाकर हिमाचल का पड़ोसी पछता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल आकर सोनिया गांधी पर बाहरी होने की टिप्पणी की है। इसका जवाब कांग्रेस पार्टी पहले ही दे चुकी है। दोबारा जवाब देने की जरूरत ही महसूस नहीं की जा रही है। 

पूरा देश और पूरा हिमाचल मोदी से हिसाब मांग रहा : सिंगला 
पूर्व सांसद विजय इंद्र सिंगला ने कहना है कि किसी भी देश में ऐसा नहीं हुआ है कि खाने पर आटे पर भी टैक्स लगाया जाए। पूरा देश और पूरा हिमाचल मोदी से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से देश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को अच्छा शासन दिया है।

बांटने की राजनीति करती है भाजपा : अहमद

congress star campaigner criticize narendra modi govt

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कहा कि भाजपा देश में जाति-धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति करती है। कांग्रेस भाईचारा बनाए रखने में विश्वास करती है। नोटबंदी ने देश के लोगों को परेशानी में डाला।

इसके बाद जीएसटी लगाकर लोगों की जेबों में भारी भरकम आर्थिक बोझ डाला। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बताईं। कहा कि विस चुनावों में हिमाचल में कांग्रेस सरकार रिपीट करेगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हर क्षेत्र का एक समान विकास करवाया है। इस मौके पर पंजाब के विधायक कुलविंदर सिंह, विरेंद्र सिंह,  छत्तीसगढ़ के विपक्ष के नेता पीसी देव, जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed